29 NOVSUNDAY2026 3:51:38 PM
Nari

दार्जिलिंग की मशहूर Aloo Mimi Recipe

  • Edited By Monika,
  • Updated: 22 Nov, 2026 07:26 PM
दार्जिलिंग की मशहूर Aloo Mimi Recipe

नारी डेस्क : अगर आपको चटपटा और मसालेदार स्ट्रीट फूड पसंद है, तो Darjeeling की मशहूर Aloo Mimi Recipe आपको जरूर पसंद आएगी। आलू के स्वाद, तीखे-खट्टे मसालों और कुरकुरे Wai Wai नूडल्स का यह अनोखा कॉम्बिनेशन खाने में बेहद मजेदार लगता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान सामग्री की मदद से आप घर पर ही इस स्ट्रीट-स्टाइल स्नैक का आनंद ले सकते हैं।

Aloo Mimi बनाने के लिए जरूरी सामग्री

उबले हुए आलू
Wai Wai नूडल्स
प्याज (बारीक कटा हुआ)
टमाटर (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च
नींबू का रस
लाल मिर्च पाउडर
चाट मसाला
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया
अपनी पसंद की चटनी या सॉस

Aloo Mimi बनाने का आसान तरीका

आलू तैयार करें: सबसे पहले उबले हुए आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें या हल्का मैश कर लें।
मसालों के साथ मिलाएं: अब आलू में बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
नूडल्स डालें: Wai Wai नूडल्स को हल्का क्रश करके आलू के मिश्रण में मिलाएं। इससे स्नैक को खास क्रंच मिलेगा।
बढ़ाएं चटपटा स्वाद: अब इसमें नींबू का रस और अपनी पसंद की चटनी डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें।
गार्निश करके परोसें: आखिर में हरा धनिया डालें और तैयार Aloo Mimi को तुरंत सर्व करें, ताकि नूडल्स का कुरकुरापन बना रहे।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum

Related News