18 JUNTUESDAY2024 11:06:23 AM
Nari

लुक में चार-चांद लगाएंगे ये चिकनकारी कुर्ती, इस तरह करे इन्हें स्टाइल

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 16 May, 2024 02:18 PM
लुक में चार-चांद लगाएंगे ये चिकनकारी कुर्ती, इस तरह करे इन्हें स्टाइल

नारी डेस्क: गर्मियों में कंर्टेबले होने के साथ-साथ स्टाइलिश दिखना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में गलत कपड़ों का चुनाव हमारी लुक तो खराब करेगा ही साथ ही में ये हमारी स्किन को नुकसान भी पहुचाएंगे। महिलाओं को इस मौसम में ऐसे पहनावे की तलाश में होती है जो आरामदायक होने के साथ- साथ स्टाइलिश भी हो। ऐसे में आप के लिए बेस्ट आप्शन है चिकनकारी कुर्ती या सूट। चिकनकारी को शुरू से ही काफी पसंद किया जाता है। चिकनकारी कुर्तियों को आप लेगिंग, जींस, प्लाजो, पैंट या सलवार के साथ पहन सकते हैं। इसी के साथ चलिए अब हम इसके बारे में विस्तार से जानते हैं कि किस तरह आप इन्हें स्टाइल कर सकती हैं

प्लेन कुर्ती

यदि आप रेगुलर वेयर के लिए कुर्ती की तलाश कर रही हैं तो इस तरह की प्लेन कुर्ती पहन सकती हैं। ये आपको सिंपल लुक के साथ स्टाइलिश लुक भी देंगी।

PunjabKesari

चिकनकारी का दुपट्टा

कुर्ते या सूट के साथ आप चाहें तो चिकनकारी का दुपट्टा ले सकती हैं। इससे आपके सूट की लुक ही बदल जाएगी।

अनारकली सूट

आज कल अनारकली के कुर्ते भी काफी ट्रेंड में है। अनारकली हमेशा रॉयल लुक देता है साथ में चिकनकारी जुड़ जाए तो पहनने वाले की खूबसूरती में चार चाँद लगना लाजमी है। इस इसके साथ ज्वेलरी पहन कर लुक कंप्लीट कर सकती हैं।

PunjabKesari

ओवरऑल सूट

अगर आपकाे वाइट कलर से बेहद प्यार है तो इस तरह का ओवरऑल चिकनकारी कढ़ाई वाला सूट कैरी कर सकती हैं।

चिकनकारी प्लाजो

व्हाइट चिकनकारी प्लाजो के साथ भी सिंपल सफेद कुर्ती कैरी कर सकती हैं।

PunjabKesari

लॉन्ग स्कर्ट

लॉन्ग स्कर्ट के साथ भी चिकनकारी कुर्ती पहनी जा सकती है।

सिंपल सफेद कुर्ती

सिंपल सफेद कुर्ती को कलरफुल सलवार के साथ भी कर सकते हैं ट्राई।
 

Related News