29 NOVSUNDAY2026 5:25:09 PM
Nari

BB20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 6 कंटेस्टेंट्स, जानें किस पर लटकी एविक्शन की तलवार

  • Edited By Monika,
  • Updated: 24 Nov, 2026 11:55 AM
BB20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 6 कंटेस्टेंट्स, जानें किस पर लटकी एविक्शन की तलवार

नारी डेस्क : सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच लगातार बढ़ते विवाद, टास्क को लेकर टकराव और बदलते समीकरण दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। इसी बीच इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 6 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं। नॉमिनेशन की लिस्ट में स्काउट ओपी, लव गिल, कनिका मान, गुल्लू, माही विज और आम्रपाली दुबे शामिल बताए जा रहे हैं। अब इनमें से किसका सफर खत्म होगा और कौन वीकेंड का वार में सलमान खान के सामने अपनी जगह बचा पाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 6 कंटेस्टेंट्स

'बिग बॉस 20' की अपडेट्स शेयर करने वाले फैन पेज BB तक के मुताबिक, इस हफ्ते 6 कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है। लिस्ट में स्काउट ओपी, लव गिल, कनिका मान, गुल्लू, माही विज और आम्रपाली दुबे के नाम शामिल हैं। हालांकि, नॉमिनेशन से जुड़ी यह जानकारी अभी शो के एपिसोड में प्रसारित नहीं हुई है। ऐसे में दर्शकों को आधिकारिक पुष्टि के लिए अपकमिंग एपिसोड का इंतजार करना होगा। इस हफ्ते नॉमिनेट हुए सभी कंटेस्टेंट्स के लिए वोटिंग के जरिए अपनी जगह बचाना काफी अहम होने वाला है। सोशल मीडिया पर फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट कर रहे हैं। अब वीकेंड का वार में किस कंटेस्टेंट को घर से बाहर जाना पड़ेगा, इसे लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

PunjabKesari

राशन टास्क में कंटेस्टेंट्स ने दिखाया अपना टैलेंट

शो के लेटेस्ट एपिसोड में राशन टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को अपने टैलेंट के जरिए घर के लिए राशन जीतने का मौका मिला। किसी ने गाना गाकर तो किसी ने डांस करके सभी को इंप्रेस किया। इस दौरान आम्रपाली दुबे भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आईं, वहीं लव गिल ने पंजाबी गाने पर परफॉर्मेंस दी। काजी तौकीर और यंग डीएसए ने भी अपनी गायकी से माहौल खुशनुमा बना दिया। कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस पर घरवालों ने खूब तालियां बजाईं और सोशल मीडिया पर भी इनके वीडियो वायरल हो रहे हैं।

यें भी पढ़ें : महिला ने अपने 2BHK फ्लैट में ही 20 हजार कदम चलकर 14 Kg वजन घटाया

Related News