26 APRFRIDAY2024 8:10:34 PM
Nari

गिलोय के फायदे जिन्हें जानकर रह जाएंगे आप हैरान

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 27 Feb, 2020 02:18 PM
गिलोय के फायदे जिन्हें जानकर रह जाएंगे आप हैरान

Giloy Ke Fayde In Hindi : अक्सर लोग गिलोय का सेवन डेंगू या फिर बॉडी में कम हुए सेल्स को बैलेंस करने के लिए करते हैं। मगर इन सब के अलावा गिलोय का सेवन करने से आपको और भी कई लाभ मिलते हैं। इस आयुर्वेदिक औषधि में फास्फोरस, कॉपर, कैल्शियम, जिंक जैसे कई जरुरी तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह की बीमारियों से बचाता है। आइए जानते हैं गिलोय का सेवन करने से शरीर को किन-किन तरीकों से फायदा पहुंचेगा।

सबसे जरुरी बात कभी भी गिलोय के पत्ते का नहीं, बल्कि इसकी डंठल का रस बनाकर आपको पीना है।

Image result for giloy,nari

गिलोय के फायदे (Giloy Benefits In Hindi)
 

शुगर के लिए फायदेमंद

गिलोय आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है। अगर आप हर रोज गिलोय का रस (Giloy Juice) पीते हैं तो आपके लिए यह एक वरदान का काम करता है। गिलोय का रस तैयार करने के लिए गिलोय के तने को और बेल के पत्ते को पानी में उबाल लें। इस तैयार रस का सेवन दिन में 1 चम्मच दो बार करें। जिन डायबिटीज के मरीजों को शरीर पर फुंसियां होती है, गिलोय रस के सेवन से उनसे भी आपको राहत मिलेगी।

पाचन होगा बेहतर

कई लोगों को अक्सर पेट में गैस, अपच, कब्ज और सीने में जलन की समस्या रहती है। अगर आप इस रस का सेवन करते हैं तो पेट से जुड़ी भी आपकी समस्याएं जल्द दूर होंगी। गिलोय आपकी पाचन शक्ति को मजबूत बनाकर आपकी भूख को बैलेंस करने का काम करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

जिन लोगों की आंखे कमजोर होती जा रही हैं, उन्हें गिलोय के रस में आंवले का रस मिलाकर पीना चाहिए। इससे आपकी आंखों की कमजोर होती रोशनी मजबूत बनेगी।

Image result for eyes,nari

मोटापा

शरीर में एक्सट्रा फैट से परेशान लोग इस रस का सेवन जरुर करें। आप चाहें तो इस रस में थोड़ा सा नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं। फैट के साथ-साथ गिलोय पेट में मौजूद कीड़ों का भी खत्म करता है।

सर्दी-खांसी

सर्दी-खांसी के दौरान गिलोय के रस का सेवन जरुर करें। इससे आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग होगी, सर्दी-खांसी और छाती में रेशे से आपको राहत मिलेगी। सर्दी-खांसी के अलावा डेंगू में तो इसके फायदे होते ही हैं। डेंगू में मरीज को सुबह शाम गिलोय का रस देने से मरीज जल्द ठीक होता है।

Image result for cold cough,nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News