27 APRSATURDAY2024 4:05:28 AM
Nari

जल्द मां बनने वाली है बबीता फोगाट, बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती नजर आई रेसलर

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 22 Nov, 2020 01:00 PM
जल्द मां बनने वाली है बबीता फोगाट, बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती नजर आई रेसलर

भारतीय महिला पहलवान बबिता कुमारी फोगाट को भला कौन नहीं जानता। भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली बबीता आज हर लड़की के लिए इंस्पिरेशन हैं। बबीता ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए खूब मेहनत की है, जिसमें उनके पिता ने भी उनका साथ दिया। जितना बबीता अपनी रेसलिंग के लिए मशहूर है उतनी वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। साल 2019 में बबीता ने पहलवान विवेक सुहाग के साथ लवमैरिज की थी। वहीं अब दोनों जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। 

PunjabKesari

इस बात की जानकारी खुद बबीता ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति के साथ बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। जिसके साथ बबीता ने कैप्शन में लिखा, 'हर एक पल जो मैं आपकी पत्नी होने के नाते बिताती हूं, मुझे एहसास होता है कि मैं इस तरह की शानदार जिंदगी जीने के लिए कितनी भाग्यशाली हूं। तुम मेरी खुशी हो। तुम मुझे पूरा करते हो। मैं अपने जीवन में इस नए अध्याय को शुरू करने के लिए उत्साहित और प्रतीक्षा कर रही हूं।'

 

आपको बता दें विवेक पहली मुलाकात में ही बबीता को अपना दिल दे बैठे थे। विवेक को बबीता की सादगी काफी पसंद आई। यही से दोनों की लवस्टोरी शुरू हुई थी। बबीता और विवेक ने साथ में डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' में भी हिस्सा लिया था। साल 2019 में बबीता और विवेक ने शादी करने का फैसला लिया। इनकी शादी की सबसे दिलचस्प बात यह थी कि दोनों ने 7 नहीं बल्कि 8 फेरे लिए। आंठवे फेरे से उन्होंने 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का संदेश दिया था।

Related News