24 APRWEDNESDAY2024 2:29:48 AM
Nari

बाबा रामदेव की स्पेशल वेट लॉस खिचड़ी, महीनेभर में ही कम करेगी 10 Kg तक वजन

  • Edited By neetu,
  • Updated: 05 Dec, 2020 01:08 PM
बाबा रामदेव की स्पेशल वेट लॉस खिचड़ी, महीनेभर में ही कम करेगी 10 Kg तक वजन

योग गुरू बाबा रामदेव के योगासन से तो हर कोई भली-भांति परिचित है। इससे शरीर में चुस्ती व फुर्ती आने के साथ वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती हैं। साथ ही इम्यूनिटी बढ़ने से बीमारियों से बचाव रहता है। मगर आज हम आपको वजन कम करने के लिए कोई आसन नहीं बल्कि बाबा राम देव जी द्वारा बताई वेट लॉस खिचड़ी की रेसिपी बताएंगे। सुनने में शायद अजीब लग रहा होगा। मगर यह खिचड़ी पौषक गुणों से भरपूर होने से वजन को तेजी से कम करने में मदद करेगी। ऐसे में आप 1 महीना लगातार इसे खाकर करीब अपना 10 किलो वजन कम कर सकती है। सभी जरूरी तत्वों से भरपूर होने से यह रेसिपी पुष्टाहार वाली खिचड़ी के नाम से मशहूर है। तो चलिए आज हम आपको इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं। मगर उससे पहले जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

 

सामग्री:

ब्राउन राइस- 100 ग्राम 
अजवाइन- 1/3 छोटा चम्‍मच
दलिया- 100 ग्राम 
बाजरा- 100 ग्राम 
छिलके वाली मूंग दाल- 100 ग्राम 
सफेद या काला तिल- 10 ग्राम 
पानी- आवश्यकतानुसार
नमक- स्वादानुसार

अब एक बाउल में सभी चीजों को एक साथ मिलाएं। फिर इसमें से 50 ग्राम को खिचड़ी बनाने के लिए निकालें। 

PunjabKesari

विधि:

1. सबसे पहले सारी सामग्री को पानी से 2-3 बार अच्छे से धोएं। 
2. फिर कुकर में पानी, नमक और खिचड़ी की सामग्री डाल कर इसे बंद करें। 
3. 2-3 सीटी आने तक इसे पकाएं। 
4. खिचड़ी तैयार होने पर कुकर को एक बार खोल कर चैक कर लें। 
5. इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर अचार व घी के साथ सेवन करें। 

आप चाहे तो इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें देसी घी, जीरा का तड़का लगाने के साथ हरी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। 


खिचड़ी खाने की सही मात्रा...

अगर आप वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो दिन में 2 बार इसका सेवन करें। इसके अलावा 2 गिलास लौकी का जूस पीने से भी वजन कम करने में फायदा मिलेगा। लगातार 1 महीने तक इसे खाने से वजन कंट्रोल होने के साथ इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलेगी। पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ पेट से जुड़ी समस्याओं के होने का खतरा कम रहेगा। 

तो चलिए अब जानते हैं कि खिचड़ी खाने से मिलने वाले फायदों के बारे में...

 

हरी मूंग दाल

हरी मूंग की दाल प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन आदि पौषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें कैलोरी कम होने से वजन बढ़ने की परेशानी दूर रहती है। साथ ही मेटाबॉलिज्म बढ़ने से शरीर में दिनभर एनर्जी रहती है। 

ब्राउन राइस

खिचड़ी बनाने के लिए सफेद की जगह भूरे यानि ब्राउन राइस का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे मौजूद पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही फाइबर अधिक होने से इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में वजन कंट्रोल में रहने के साथ इसके बढ़ने की परेशानी से बचाव रहता है। 

PunjabKesari

बाजरा

इसमें विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होने से शरीर को सभी जरूरी तत्व आसानी से मिलते हैं। इससे ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होने में मदद मिलती है। ऐसे में डायबिटीज व ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। साथ ही इसके सेवन से ओवर इटिंग की परेशानी दूर होने से वजन घटाने में मदद मिलती है। 

दलिया

दलिया में विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल गुण होते हैं। यह वजन को कंट्रोल रखने के साथ शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। 


आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें। 

Related News