27 APRSATURDAY2024 6:07:54 AM
Nari

क्या आपको पता है मटके से जुड़े ये Vastu Tips?

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 02 Mar, 2024 06:26 PM
क्या आपको पता है मटके से जुड़े ये Vastu Tips?

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है। इस शास्त्र में घर की सभी चीजों का रखने की एक उचित दिशा बताई गई है। मान्यता है कि वास्तु के नियमों के हिसाब से घर का सामना रखने पर घर में सुख- समृद्धि का वास रहता है। वहीं इन दिशाओं का ध्यान नहीं रखने पर घर में नकारात्मकता आती है। माना जाता है कि घर में पड़ा पानी का मटका को भी सही दिशा में रखना बहुत जरूरी होता है, वरना घर में कलेश का माहौल रहता है। चलिए आपको बताते हैं मटके को घर की इस दिशा में रखना फलदायी होता है और क्यों?

PunjabKesari

इस दिशा में रखें पानी का मटका

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सदैव मटका को उत्तर दिशा या पूर्व दिशा यानी की ईशान कोण में रखना चाहिए। माना जाता है कि इन दिशाएं में बृहस्पति देव का वास होता है और अगर आप इस दिशा में मटका रखते हैं तो बच्चों के भौतिक विकास में मदद मिलती है। इसके अलावा इससे बच्चों के करियर में ग्रोथ होती है।

इस बात का भी रखें ध्यान

मटके को हमेशा ढक कर रखना चाहिए। इसको ढकने के लिए प्लास्टिक के ढक्कन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसकी जगह आप मिट्टी के ढक्कन का इस्तेमाल करें। इससे घर में सकारात्मकता आती है और बहुत लाभ मिलता है।

जान लें मटके से जुड़े ये वास्तु नियम

- ऐसा माना जाता है कि घर में मटका या सुराही होने से धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है। इससे धन का लाभ मिलता है। इसके साथ ही पैसों की तंगी से निजात मिलती है। घर में मटका को पानी से भरकर रखना चाहिए।

PunjabKesari

- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में देवी- देवताओं का वास होता है। मटका या सुराही को सदैव पानी से भरकर रखने से देवी- देवता प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही घर में सुख- समृद्धि का वास होता है।
 

Related News