07 MAYTUESDAY2024 11:35:23 PM
Nari

दुर्गा पंडाल में  धड़ाम से गिरी काजोल को संभाला बेटे ने, लोग बोले- मैडम यहां तो फोन छोड़ दो

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 21 Oct, 2023 06:05 PM
दुर्गा पंडाल में  धड़ाम से गिरी काजोल को संभाला बेटे ने, लोग बोले- मैडम यहां तो फोन छोड़ दो

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की चाल और उनके बड़बोलेपन से तो हर कोई वाकिफ है। वह जहां भी जाती हैं किसी ने किसी बहाने चर्चा में बनी ही जाती है। वैसे तो काजोल इन दिनों माता की भक्ति में लीन है, लेकिन इस दौरान उनके कुछ ऐसा हो गया जो खबरों में बना हुआ है। दुर्गा मां के दर्शन करने पहुंची एक्ट्रेस फोन के चक्कर में हादसे का शिकार हो गई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


हर साल दुर्गा पूजा के दौरान काजोल के साथ कुछ ना कुछ जरूर होता है। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टेज से गिरती दिखाई दे रही है। दरअसल मुखर्जी परिवार द्वारा की गई विशेष पूजा में   रानी मुखर्जी, ईशा देओल, हेमा मालिनी से लेकर कई सेलेब्स पहुंचे। काजोल भी इस दौरान पिंक साड़ी में बन-ठन कर पहुंची। 

PunjabKesari
स्टेज से उतरने के दौरान काजाेल का पैर लड़खड़ा गया और वह धड़ाम से गिर गई।  वह फोन में इतना बिजी थी कि उन्हें पता ही नहीं चला कि उनके साथ क्या हुआ। काजोल को अचानक गिरता देख पास में खड़े उनके बेटे  युग ने तुरंत उन्हें संभाला। पहले उन्होंने मां को फोन उठाया और फिर उन्हें सहारा देते दिखाई दिए।

PunjabKesari
इस दौरान बहन तुनिषा मुखर्जी और यश भी संभालने के लिए आगे बढ़े। काजोल को देखकर लग रहा है कि उन्हे पैर में चोट लगी है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद जहां लोग युग की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं काजोल का मजाक भी उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-  'पूजा में तो फोन पर ध्यान मत दो मैडम'। वहीं एक ने सवाल किया कि ये हमेशा गिर क्यों जाती है? 

PunjabKesari
दो साल पहले दुर्गा पूजा पंडाल से काजोल का एक वीडियो सामने आया था जो खूब चर्चा में रहा था। इसमें वह अपनी छोटी बहन तनीषा को डांटते हुए दिखाई दी थी। गुस्से में उन्होंन तनीषा को ‘शट अप' तक कह दिया था। ऐसे में बीचबचाव करने के लिए मां तनुजा को आना पड़ा था। 

Related News