05 DECFRIDAY2025 2:58:55 PM
Nari

शनि सवारने वाला एक साथ सब कुछ बदल देगा, 3 राशियों के लिए 26 मई से शुरू होगा गोल्डन टाइम!

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 24 May, 2025 12:35 PM
शनि सवारने वाला एक साथ सब कुछ बदल देगा, 3 राशियों के लिए 26 मई से शुरू होगा गोल्डन टाइम!

नारी डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव को न्याय का देवता माना गया है। वे व्यक्ति को उसके अच्छे या बुरे कर्मों के आधार पर फल देते हैं। इसलिए उन्हें क्रूर ग्रह तो कहा जाता है, लेकिन वह न्यायप्रिय भी हैं। शनि की चाल अन्य ग्रहों की तुलना में धीमी होती है, लेकिन उनका असर बहुत गहरा और लंबे समय तक टिकने वाला होता है।

वर्ष 2027 तक मीन राशि में रहेंगे शनि

फिलहाल शनि देव मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और वर्ष 2027 तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। इस दौरान उनकी विशेष दृष्टि कुछ खास राशियों पर पड़ेगी, जिससे कई शुभ योग बन रहे हैं। ये योग जीवन में सकारात्मक बदलाव, आर्थिक उन्नति और रिश्तों में सुधार का संकेत दे रहे हैं।

 26 मई को बन रहा है विशेष योग

26 मई की सुबह 7:13 बजे शनि और बुध के बीच 60 डिग्री का कोण बनेगा। ज्योतिष में इसे त्रिएकादश योग कहा जाता है। यह योग बहुत ही शुभ माना जाता है और यह आर्थिक लाभ, बुद्धिमत्ता, और भाग्योदय के योग बनाता है।

PunjabKesari

इन तीन राशियों के लिए शुरू हो रहा है गोल्डन टाइम

तुला राशि

पारिवारिक जीवन में चल रहे तनाव खत्म हो सकते हैं। नौकरी या बिजनेस में तरक्की के योग हैं। छात्रों को परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वाहन खरीदने का योग बन सकता है।

ये भी पढ़ें: वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज क्यों पहनते हैं हमेशा पीले वस्त्र?

वृश्चिक राशि

प्रेम और वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ेगी। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी और निवेश से लाभ होगा। संतान से जुड़ी चिंता अब दूर हो सकती है।

 कुंभ राशि

शनि की अंतिम साढ़ेसाती के बावजूद ये योग आपके लिए शुभ है। बुध की दृष्टि से आपको शिक्षा और संचार के क्षेत्र में लाभ होगा। भाई-बहनों से रिश्ते सुधरेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में इज़ाफा होगा।

क्या करें इस समय का पूरा लाभ उठाने के लिए?

शनिवार को शनि देव की पूजा करें। "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का जाप करें। जरूरतमंदों को दान करें (काले तिल, काले कपड़े, लोहा आदि) सकारात्मक सोच और संयम बनाए रखें।

26 मई को बन रहा शनि-बुध का त्रिएकादश योग एक दुर्लभ और शुभ संयोग है। तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए यह समय कई मायनों में भाग्य को बदलने वाला साबित हो सकता है। यदि आप इनमें से किसी एक राशि के जातक हैं, तो यह समय आपके लिए सुनहरा अवसर है।

  

 

 

Related News