26 JANMONDAY2026 2:09:36 PM
Nari

Republic Day Wishes 2026: गणतंत्र दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरे ये खास मैसेज

  • Edited By Monika,
  • Updated: 26 Jan, 2026 12:14 PM
Republic Day Wishes 2026: गणतंत्र दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरे ये खास मैसेज

नारी डेस्क : तिरंगे की शान, संविधान का मान और दिलों में देशभक्ति का अभिमान—गणतंत्र दिवस हर भारतीय के लिए गर्व, एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। 26 जनवरी सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, स्वतंत्र सोच और राष्ट्रीय एकजुटता का उत्सव है। इस साल देश 77वां गणतंत्र दिवस (26 January 2026) मना रहा है। यह दिन हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। इस खास मौके पर अगर आप अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को देशभक्ति से भरे संदेश भेजना चाहते हैं, तो यहां दिए गए ये शुभकामना संदेश आपके जज़्बातों को खूबसूरती से बयां करेंगे।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

तिरंगे की शान में रंग जाए हर अरमान,
गणतंत्र दिवस 2026 लाए खुशहाल हिंदुस्तान।

26 जनवरी की हार्दिक शुभकामनाएं 

संविधान ने हमें हक़ दिए,
तिरंगे ने पहचान दी,
गणतंत्र दिवस 2026 पर
भारत होने का गर्व सलामती रहे।

यें भी पढ़ें : भारत माता को समर्पित हैं ये प्रसिद्ध मंदिर, जहां झलकता है राष्ट्रभक्ति का दिव्य स्वरूप

ना सिर्फ एक तारीख,
ना सिर्फ एक पर्व,
26 जनवरी है
हमारे स्वाभिमान और संविधान का उत्सव।

लोकतंत्र की ताकत,
एकता की मिसाल,
गणतंत्र दिवस 2026 पर
भारत को मेरा शत-शत प्रणाम।

कलम से लिखी आज़ादी,
कानून से सजी पहचान,
26 जनवरी 2026
हर भारतीय की जान।

यें भी पढ़ें : इस देश में भारी बर्फबारी का कहर: 3 NH समेत 832 सड़कें बंद, 3 लोगों की मौत

तिरंगा सिर्फ झंडा नहीं,
ये करोड़ों सपनों की उड़ान है,
गणतंत्र दिवस 2026
भारत की नई पहचान है।

धर्म अलग, भाषा अलग,
फिर भी दिल एक है,
यही गणतंत्र की ताकत है,
यही मेरा भारत श्रेष्ठ है।

संविधान की स्याही में
शहीदों का खून है,
गणतंत्र दिवस 2026
हर भारतीय के लिए जुनून है।

यें भी पढ़ें : सर्दियों में सूख गया है तुलसी का पौधा तो हरा-भरा करने के लिए अपनाएं ये तरीके

 

ना झुकेंगे, ना रुकेंगे,
संविधान के रास्ते चलेंगे,
26 जनवरी 2026
भारत को और ऊंचा करेंगे।

आज नहीं तो कब,
हम नहीं तो कौन?
गणतंत्र दिवस 2026 पर
देश के लिए कुछ करने का लें प्रण।

गणतंत्र दिवस सिर्फ एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, संविधान की शक्ति और लोकतंत्र की गरिमा का उत्सव है। 26 जनवरी हमें यह याद दिलाता है कि आज़ादी के साथ जिम्मेदारी भी आती है और एक सशक्त राष्ट्र वही होता है, जहां नागरिक अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी पूरी निष्ठा से निभाते हैं।

Related News