27 APRSATURDAY2024 11:27:12 PM
Nari

चूड़े के साथ मैचिंग साड़ी, माथे पर सिंदूर... रिसेप्शन के लिए कुछ इस तरह तैयार हुई थी परिणीति

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 21 Oct, 2023 09:39 AM
चूड़े के साथ मैचिंग साड़ी, माथे पर सिंदूर... रिसेप्शन के लिए कुछ इस तरह तैयार हुई थी परिणीति

बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा भले ही शादी के बाद अपने- अपने काम में व्यस्त हो गए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह किसी ना किसी बहाने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। शादी के इतने दिन बीत जाने के बाद भी दोनों की तस्वीरों का क्रेज लोगों में खत्म नहीं हो रहा है। परिणीति भी अपने फैंस को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं।

PunjabKesari
शादी के बाद से ही परिणीति साेशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। वह आए दिन कुछ ना कछ शेयर करती रहती हैं, अब उनकी लेटेस्ट तस्वीरों से तहलका मचा दिया। उनकी रिसेप्शन की बेहद ही प्यारी तस्वीरें सामने आई है, जिस पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


परिणीति- राघव की ग्रैंड वैडिंग में कुछ करीबी फ्रेंड्स और रिश्तेदार शामिल हुए थे। कपल ने अपने दिन को यादगार बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी थी। अब उनकी रिसेप्शन की तस्वीरें देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके हर फंक्शन कितने रॉयल थे।

PunjabKesari
दरअसल मनीषा मल्होत्रा ने कपल की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं और साथ ही बताया है कि एक्ट्रेस की साड़ी को उन्होंने डिजाइन किया है। परिणीति के इस लुक को देखकर तो यही कह सकते हैं कि उन्हें पिंक कलर से बेहद लगाव है। तभी तो चूड़े के मैचिंग से ही अपना आउटफिट तैयार करवाया था। 

PunjabKesari
एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग रिसेप्शन में जो पिंक कलर की साड़ी पहनी थी वो उनकी खूबसूरती को और निखार रही थी।  क्रिस्टल सेक्विन से सजी रोसेट ब्लश साड़ी के साथ वह  मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा पहने नजर आई थी। वहीं राघव को ब्लैक व्हाइट सूट में नजर आए।

PunjabKesari
इस लुक को अलग बनाने का काम किया था कंट्रास्टिंग दुपट्टे ने। परिणीति ने हैवी एंब्रॉयडरी वाले दुपट्टे को एक कंधे पर पिन किया था। एमरल्ड नेकपीस और सटल मेकअप से उन्होंने अपने लुक को पूरा किया।  मनीष मल्होत्रा ने  अपने पोस्ट में बताया कि एक्ट्रेस ने पहले लाल साड़ी पहनने की इच्छा जताई फिर उन्होंने इस कलर को चुना 
 

Related News