18 JULFRIDAY2025 3:33:33 PM
Nari

17 साल की पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर की  घर में घुसकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 03 Jun, 2025 01:25 PM
17 साल की पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर की  घर में घुसकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

नारी डेस्क:  पाकिस्तान की मशहूर टिक टॉक स्टार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ को उनके घर में घुसकर गोली मार दी गई। सना यूसुफ इस्लामाबाद की रहने वाली थीं और उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 4.96 लाख फॉलोअर्स थे। उनके साथ हुई इस दुखद घटना से सोशल मीडिया पर शोक का माहौल है।

हत्या की घटना और संदिग्ध

पुलिस के मुताबिक, एक शख्स मेहमान बनकर सना के घर गया और फिर उसने सना को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सना को दो गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौत हो गई। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज भेजा गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by sana (@sanayousaf22)

पुलिस की जांच और शुरुआती रिपोर्ट

पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में इस हत्या को ऑनर किलिंग की संभावना भी बताई जा रही है। सना के परिवार ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by sana (@sanayousaf22)

मौत से पहले का आखिरी वीडियो

सना ने अपनी हत्या से कुछ घंटे पहले अपना जन्मदिन मनाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। यह वीडियो उनकी आखिरी पोस्टों में से एक था। उनके चाहने वाले इस खबर से स्तब्ध हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए शोक व्यक्त कर रहे हैं।

फैंस की प्रतिक्रिया और सुरक्षा पर सवाल

सना यूसुफ की मौत ने सोशल मीडिया कलाकारों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं और पुलिस से जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने की उम्मीद कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले को प्राथमिकता से जांचने का भरोसा दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by sana (@sanayousaf22)

यह दुखद घटना पाकिस्तान में सोशल मीडिया कलाकारों की सुरक्षा के मुद्दे को भी उजागर करती है। उम्मीद है कि जांच के बाद दोषियों को सजा मिलेगी और ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
  


 

Related News