28 APRSUNDAY2024 10:37:41 PM
Nari

नीति मोहन और अभिनेता निहार पांड्या ने दिखाई अपने बेटे की पहली झलक

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 18 Jun, 2021 09:28 AM
नीति मोहन और अभिनेता निहार पांड्या ने दिखाई अपने बेटे की पहली झलक

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन और अभिनेता निहार पांड्या हाल ही में एक बेटे के पैरेंट्स बने हैं। नीति ने 2 जून 2021 को बेटे को जन्म दिया। जिसकी जानकारी दोनों ने खुद सोशल मीडिया पर अपने फैंस और फॉलोवर्स के साथ साझा की थी। अब नीति और निहार ने अपने बेटे की पहली झलक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 
 

नन्हे राजकुमार के नाम का भी किया नामकरण-
नीति मोहन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में दोनों ने अपने बच्चे का हाथ पकड़ रखा है। वहीं बाकी की तस्वीरों में नीति ने बेटे को गोद में ले रखा है। बतां दें कि उन्होंने अपने नन्हे राजकुमार का नाम आर्यवीर रखा है।

PunjabKesari

नन्हे हाथों को पकड़ना दुनिया में सबसे ज्यादा कीमती स्पर्श है-
 नीति ने तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा किहमने महसूस किया कि उसके नन्हे हाथों को पकड़ना दुनिया में सबसे ज्यादा कीमती स्पर्श है। आर्यवीर ने हमें अपने माता-पिता के रूप में चुना है। इससे ज्यादा धन्य नहीं महसूस हो सकते थे। उसने हमारी जिंदगी में कई गुना खुशियां बढ़ा दी हैं। बहुत ज्यादा खुश और हमेशा के लिए आभारी।
 

अनुष्का , श्रेया घोषाल ने भी दी बधाई-
वहीं, नीति के इस पोस्ट पर कई सितारों ने बधाई देते हुए कमेंट किया है। अनुष्का शर्मा ने लिखा, दो खूबसूरत लोगों को बधाई। नीति की बहन और डांसर मुक्ति मोहन ने लिखा- ‘आप दोनों हमारे आर्यवीर के सबसे प्यारे माता-पिता हैं। उसके साथ कई तरह के एडवेंचर्स कामों का इंतजार। गोलू मासी लव यू। मेरा चिप्पी।‘ गायिका श्रेया घोषाल ने लिखा, ‘बहुत-बहुत बधाई। दुनिया में स्वागत है बेबी आर्यवीर। सबसे अद्भुत माता-पिता के यहां जन्म।‘ 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NEETI MOHAN (@neetimohan18)

Related News