27 APRSATURDAY2024 10:02:55 AM
Nari

मेहंदी बिना अधूरा करवाचौथ का श्रृंगार, रंग गाढ़ा करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 Oct, 2021 10:32 AM
मेहंदी बिना अधूरा करवाचौथ का श्रृंगार, रंग गाढ़ा करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

महिलाओं के लिए करवाचौथ का त्योहार बेहद खास होता है। इस दिन वे अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है। इसके साथ ही पति के लिए खासतौर पर सजती-संवरती है। इस दिन महिलाएं मेकअप करने के साथ हाथों पर मेहंदी भी लगाती है। कहते हैं मेहंदी का रंग जितना गाढ़ा होता है, पति उतना ही प्यार करता है। ऐसे में हर पत्नि चाहती है कि उनकी मेहंदी अच्छे से रचे और कई दिनों तक टिकी रहे। तो चलिए आज हम आपको मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने के कुछ खास व आसान टिप्स बताते हैं...

सरसों तेल या अचार का तेल

मेहंदी का रंग गाढ़ा व लंबे समय तक टिकाएं रखने में सरसों तेल कारगर माना गया है। इसके लिए आपको बस मेहंदी सूखने पर हाथों हल्के से सरसों तेल रब करते हुए लगाना है।  आप चाहें तो आम के अचार का तेल भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप इसे सूखी हुई मेहंदी के ऊपर या उसे उतार कर भी लगा सकती है।

PunjabKesari


लौंग का धुंआ

लौंग के धुंए से भी मेहंदी का रंग करने में मदद मिलती है। इसके लिए मेहंदी सूखने पर तवे पर कुछ लौंग रखकर गर्म करें। इसका धुआं होने पर हाथों को सेंके। इससे आपकी मेहंदी का रंग गाढ़ा हो जाएगा।

विक्स लगाएं

सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने वाली विक्स मेहंदी का रंग गाढ़ा करने में भी कारगर मानी गई है। मेहंदी सूखने व 10-12 होने के बाद हाथों पर थोड़ी सी विक्स लगाकर इसे ढक लें। आप सोने से पहले मेहंदी उतारकर हाथों पर विक्स लगा सकती है। मगर इसे हाथों पर ज्यादा रगड़ने से बचें। नहीं तो आपकी मेहंदी फैल सकती है।

PunjabKesari

नींबू का रस और चीनी

आप मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए नींबू का रस और चीनी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में 1 नींबू का रस और कुछ चीनी मिलाएं। जब मेहंदी सूख जाएं तो इसे कॉटन की मदद से हाथों पर हल्के से लगाएं। इसके सूख जाने पर दोबारा इस प्रक्रिया को दोहराएं। बाद में मेहंदी उतार दें। इससे आपकी मेहंदी का रंग गाढ़ा होगा।

PunjabKesari

करीब 10 हाथों पर पानी न लगाएं

कई महिलाएं मेहंदी सूख जाने पर उसे पानी से साफ करती है। मगर इससे इसका रंग पूरी तरह से नहीं चढ़ता है। इसलिए मेहंदी सूखने पर इसे चाकू की मदद से धीरे-धीरे उतारे। ध्यान रखें चाकू आपके हाथ पर लग न जाए। फिर करीब 10 घंटे हाथों पर पानी न लगाएं। ऐसा कोई काम न करें जो पानी से जुड़ा हुआ हो। इससे आपकी मेहंदी का रंग पूरी तरह से गहरा होगा।

 

Related News