27 APRSATURDAY2024 8:31:18 AM
Nari

दिवाली पर बनाएं ट्रेडिशनल डिजाइन की रंगोली, चमक उठेगा आपका आशियाना

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 18 Oct, 2022 02:54 PM
दिवाली पर बनाएं ट्रेडिशनल डिजाइन की रंगोली, चमक उठेगा आपका आशियाना

भारत देश में अलग-अलग प्रकार के त्योहार मनाए जाते हैं। वैसे तो सभी त्योहारों का अपना-अपना महत्व है लेकिन दिवाली एक ऐसा त्योहार है जिसका हर कोई बेसबरी से इंतजार करता है। इस दिन घरों में तरह-तरह की मिठाइयां बनती हैं, नए कपड़े पहने जाते हैं और घर को भी बहुत अच्छे से सजाया जाता है। दिपावली के शुभ दिवस पर कई तरह की रंगोली सजाने का भी अपना ही मजा है। घर की साज-सज्जा के लिए सब लोग अलग-अलग तरह की रंगोली बनाते हैं। हमारे पूर्वजों का कहना है कि दिपावली के दिन बनाई रंगोली का मतलब है भगवान का घर में स्वागत करना। हमारे देश में रंगों का एक अलग महत्व भी बताया गया है। जैसे सफेद रंग शांति का प्रतीक है, हरा रंग हरियाली को दर्शाता है, लाल रंग को शक्ति का प्रतीक माना गया है। ठीक उसी तरह बाकी के सभी रंग कुछ न कुछ संदेश देते ही हैं। 

PunjabKesari Rangoli Designs, Ideas To decorate Home This Diwali, Easy Ways To Do rangoli, very easy rangoli design, Rangoli, festival of lights, Diwali, Diwali 2022, Diwali Decoration Ideas, Diwali Special Rangoli Designs

घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते है रंगोली के रंग 

क्या आप जानते हैं रंगोली में इस्तेमाल होने वाले रंग घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। वैसे तो हर शुभ अवसर पर रंगोली बनाई जाती है लेकिन दिवाली की रंगोली बेहद खास व अहम होती है। हर घर में रंगोली बनती है इसलिए आज हम आपसे कुछ ऐसे विचारों को साझा करने जा रहे हैं जो रंगोली बनाने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं। 

PunjabKesari Rangoli Designs, Ideas To decorate Home This Diwali, Easy Ways To Do rangoli, very easy rangoli design, Rangoli, festival of lights, Diwali, Diwali 2022, Diwali Decoration Ideas, Diwali Special Rangoli Designs

गणपति रंगोली

गणपति जी की ये रंगोली को आप घर के आंगन में बीचों बीच बना सकते हैं। रंगोली बनाने के बाद उसके आस-पास दिए रखकर उसे सजा सकते हैं। इस तरह की रंगोली को आप फूलों से भी सजा सकते हैं। जिससे इसकी सुंदरता और उभर कर सामने आएगी। गणपति जी की इस रंगोली के साथ आप मूषक राज भी बना सकते हैं। 

PunjabKesari Rangoli Designs, Ideas To decorate Home This Diwali, Easy Ways To Do rangoli, very easy rangoli design, Rangoli, festival of lights, Diwali, Diwali 2022, Diwali Decoration Ideas, Diwali Special Rangoli Designs

डॉट रंगोली डिजाइन

यदि आपको रंगोली बनाने का तरीका नहीं पता या आप पहली बार रंगोली बनाने जा रहे हैं तो इस तरह की सिंपल रंगोली से शुरुआत कर सकते हैं। इस तरह की रंगोली हर कोई व्यक्ति आसानी से बना सकते है और ये बेहद सुंदर भी लगती हैं। आप चाहें तो कलर्स को अपने हिसाब से बदल सकते हैं। 

PunjabKesari Rangoli Designs, Ideas To decorate Home This Diwali, Easy Ways To Do rangoli, very easy rangoli design, Rangoli, festival of lights, Diwali, Diwali 2022, Diwali Decoration Ideas, Diwali Special Rangoli Designs

फूल वाली रंगोली

तरह-तरह के फूलों से भी आप रंगोली बना सकते हैं, जैसे गेंदे के फूल या फिर गुलाब के फूल। फूलों से रंगोली बनानी काफी आसान है इसलिए जो लोग पहली बार रंगोली बनाने जा रहे हैं वे इसे ट्राई जरूर करें। पीले और सफेद फूलों से बनी यह रंगोली डिजाईन देखने में सुंदर है। 

PunjabKesari Rangoli Designs, Ideas To decorate Home This Diwali, Easy Ways To Do rangoli, very easy rangoli design, Rangoli, festival of lights, Diwali, Diwali 2022, Diwali Decoration Ideas, Diwali Special Rangoli Designs

पत्तों से भी बना सकते हैं ऐसी सुंदर रंगोली

दिवाली के कामों में उलझकर यदि आप रंगोली कलर्स नहीं खरीद पाए तो चिंता की बात नहीं है। पत्तों को भी एक बहतरीन आकार देकर आप उनकी रंगोली बना सकते हैं। पत्तों से बनी रंगोली पर्यावरण के लिहाज से बेहद ही अच्छी व सकारात्मक संदेश देती है। 

PunjabKesari Rangoli Designs, Ideas To decorate Home This Diwali, Easy Ways To Do rangoli, very easy rangoli design, Rangoli, festival of lights, Diwali, Diwali 2022, Diwali Decoration Ideas, Diwali Special Rangoli Designs

मोर वाला रंगोली डिजाइन

काफी लोगों को मोर पसंद होता है। ऐसे में आप मोर वाली रंगोली भी बना सकते हैं जो कि बनाने में बेहद आसान व लुभावनी है। इस रंगोली के डिजाइन को भी आप ट्राई कर सकते हैं। रात के वक्त इस मोर वाली रंगोली को दिए से सजाएंगे तो एक अलग खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा।

Related News