28 APRSUNDAY2024 9:21:52 AM
Nari

Chikungunya Fever: हड्डियों में नहीं जा रहा दर्द तो क्या करें?

  • Edited By palak,
  • Updated: 15 Nov, 2023 05:45 PM
Chikungunya Fever: हड्डियों में नहीं जा रहा दर्द तो क्या करें?

बदलते मौसम के साथ एक बार फिर से चिकनगुनिया बुखार का कहर बढ़ गया है। इस बुखार के कारण शरीर के जोड़ों में बहुत ज्यादा दर्द होता है। यह दर्द बीमारी ठीक होने के बाद भी लंबे समय तक चलता रहता है। ऐसे में जॉइंट पेन का खास ध्यान रखना जरुरी होता है क्योंकि इसके लिए पेन किलर के अलावा कोई इलाज नहीं होता। चलिए आज अपने इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि चिकनगुनिया बुखार के दौरान आप जॉइंट पेन कैसे  ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं... 

हाथों और पैरों में होता है दर्द

चिकनगुनिया होने पर हाथों और पैर की उंगलियों के ज्वाइंट्स में सबसे ज्यादा दर्द होता है और सूजन भी आ जाता है। उंगलियों के अलावा कलाई, कोहनी में भी दिक्कत होती है शरीर में होने वाला यह दर्द काफी परेशान भी कर देता है। माना जाता है कि यदि बच्चों को चिकनगुनिया होता है तो उन्हें जॉइंट्स में दर्द कम होता है और पेट संबंधी बीमारियां हो जाती हैं। 

PunjabKesari

एक से दो हफ्ते तक रहता है दर्द 

चिकनगुनिया में जोड़ों का दर्द आमतौर पर एक से दो हफ्ते तक रहता है लेकिन कई मामलों में यह परेशानी महीनों या फिर सालों तक दर्द भी रहता है। कई बार चिकनगुनिया के कारण होने वाले दर्द को लोग रियूमाटाइड अर्थराइटिस समझ लिया जाता है ऐसे में इसका इलाज करना जरुरी है। 

कैसे पाएं दर्द से राहत?

चिकनगुनिया का बुखार ठीक होने के बाद भी जोड़ों में दर्द रहता है जिसके चलते मरीज कई दिनों तक परेशान भी रहते हैं। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों के जरिए दर्द से राहत पा सकते हैं। 

अंगूर 

गाय के दूध के साथ अंगूर का सेवन करना भी चिकनगुनिया के लक्षणों को कम करने में मदद करेगा। हालांकि अंगूर का सेवन करते समय यह ध्यान रखें कि अंगूर बिना बीज वाले हों और यह सूखे ही हों। 

PunjabKesari

एक्सरसाइज करें 

यदि कई दिनों से जोड़ों का दर्द ठीक नहीं हो रहा है तो धीरे-धीरे एक्सरसाइज जरुर करें। ज्यादा मुश्किल नहीं आप स्ट्रेचिंग, स्लो मूवमेंट जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं। नियमित रुप से एक्सरसाइज करने से जोड़ों का दर्द जल्द ठीक होने लगेगा। इसी के साथ नारियल के तेल के साथ जोड़ों की मसाज करें और नारियल पानी पिएं। इससे भी दर्द कम होगा। 

लहसून का पेस्ट 

यदि आप चिकनगुनिया के कारण होने वाले दर्द से परेशान हैं तो लौंग या फिर लहसुन का पेस्ट मिर्च के साथ मिलाकर दर्द वाली जगह पर लगाएं। इससे आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा। इसके साथ आप अश्वगंधा का सेवन करें इससे जोड़ों का दर्द जल्दी ठीक होगा। 

PunjabKesari

बर्फ का सेक 

जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप बर्फ भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक छोटे तोलिए में बर्फ डालकर दर्द वाली जगह पर करें। ऐसा करने से भी दर्द ठीक होगा।

गाजर 

गाजर भी जोड़ों के दर्द से राहत दिलवाने में मदद करेगी। सलाद के रुप में गाजर खाने से शरीर में चिकनगुनिया के कारण होने वाले प्रभाव से लड़ने की क्षमता बढ़ जाएगी जिससे जोड़ों में होने वाला दर्द भी ठीक होगा। 

PunjabKesari

Related News