26 APRFRIDAY2024 6:12:23 AM
Nari

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 21 Jun, 2020 04:10 PM
रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में  एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुजफ्फरपुर के पताही के रहने वाले कुंदन कुमार ने सीजेएम कोर्ट में याचिका दर्ज की है। उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। दायर की गई याचिका पर 24 जून को सुनवाई होगी।

कुंदन कुमार का आरोप है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को अपने प्यार में फंसाया। सुशांत की मदद से उसके करियर को फायदा मिला जब उसका काम पूरा हो गया तो वो सुशांत का आर्थिक और मानसिक तौर पर शोषण करने लगी थी। रिया के व्यवहार में बदलाव से सुशांत को सदमा लगा था जिसके बाद उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली।

PunjabKesari

कुंदन ने आगे कहा कि सुशांत ने रिया से शादी करने का फैसला भी कर लिया था। इसी बीच रिया ने सुशांत से रिश्ता खत्म कर लिया। रिया फोन करके सुशांत को उकसाती थी जिससे डिप्रेशन में आकर उसने आत्महत्या कर ली। कुंदन ने आईपीसी की धारा 306 और 420 के तहत  मुकदमा दर्ज कराया है।

बता दें इससे पहले स्थानीय वकील सुधीर कुमार ने सलमान खान, आदित्य चोपड़ा, करण जौहर, संजय लीला भंसाली और एकता कपूर के खिलाफ याचिका दायर की थी।


 

Related News