25 APRTHURSDAY2024 1:53:51 PM
Nari

ब्यूटी स्टार्टअप Nykaa के IPO को मिली मंजूरी,  फाल्गुनी नायर ने अपने दम पर खड़ी की कंपनी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 15 Oct, 2021 12:35 PM
ब्यूटी स्टार्टअप Nykaa के IPO को मिली मंजूरी,  फाल्गुनी नायर ने अपने दम पर खड़ी की कंपनी

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI)ने ब्यूटी प्रोडक्ट और कॉस्मेटिक्स की ऑनलाइन रिटेल कंपनी   नायका के आईपीओ काे मंजूरी दे दी है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी का इरादा कुल 4,000 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी अपने इस आईपीओ में फ्रेश इश्यू के जरिए 525 करोड़ रुपये जुटाएगी।  ये देश की अकेली ऐसी  कंपनी है जिसका वैल्यूएशन अरब डॉलर में होने के बावजूद इसमें प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी आधी से ज्यादा है।

PunjabKesari
 2012 में हुई थी नायका की शुरुआत

नायका की शुरुआत  पूर्व इंवेस्टमेंट बैंकर फाल्गुनी नायर ने साल 2012 में की थी। कंपनी के साथ अब तक  1,200 ब्रांड जुड़े चुके हैं, जिनका संबंधन मेक-अप, स्किन केयर, हेल्थ, हेयरकेयर से है।  कंपनी की साइट पर हर महीने 5.5 करोड़ ग्राहक लॉग-इन करते हैं।  कंपनी के पास देश में छह वेयरहाउस है और हर महीने इसे करीब 1.3 करोड़ ऑर्डर्स मिलते हैं। 

PunjabKesari

कैसे आया था इस कारोबार का आइडिया

फाल्गुनी नायर को नायका का आइडिया मल्टी-ब्रैंड ब्यूटी प्रोडक्ट स्टोर्स का दौरा करते हुए आया।  नायर का  मानना था कि कोई ऐसा सिंगल स्टोर नहीं था जहां सबकुछ मिल जाए,  फिर उन्होंने वैसा ही स्टोर बनाया। वह कहती हैं कि औरतों को इस ज़हनियत से बाहर निकलना चाहिए कि अगर वे काम करेंगी तो उनकी पर्सनल लाइफ प्रभावित होगी। नायर ने मुश्किलों के बावजूद Beauty & Wellness क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की सोची जिसमे पहले से ही Sephora, Falguni आदि जैसी कई लोकल और इंटरनेशनल ब्रांड अपने प्रोडक्ट्स बेच रहे थे। 

PunjabKesari
सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक है फाल्गुनी नायर
आज Nykaa.Com पर Lakme, Kaya Skin Clinic, L’Oréal Paris आदि जैसे 400 ब्रांड के लगभग 40,000 प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं।  वर्ष 2017 में, बिजनेस टुडे ने Nykaa.Com की संस्थापक और सीईओ Falguni Nayar को देश की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक का टाईटल दिया था।  वर्ष 2017 में Nykaa.Com की संस्थापक और सीईओ Falguni Nayar को इकोनॉमिक टाइम्स स्टार्टअप अवार्ड्स 2017 में ‘वुमन अहेड’ पुरस्कार भी जीता। 

PunjabKesari
1300 करोड़ रुपये की सम्पति की मालकिन है नायर

नायर आज आज पूरी 1300 करोड़ रुपये की सम्पति की मालकिन है और वो और उनका परिवार Nykaa के 50 फीसदी से अधिक शेयर को होल्ड करते हैं। उन्होंने  2018 में इशारा दिया था कि कंपनी 2 साल में अपना IPO पेश कर सकती है। नायका में ग्लोबल फंड हाउस TPG के अलावा बिजनेस टायकून सुनील मुंजाल ने भी निवेश किया है। नवंबर 2020 में फिडेलिटी मैनेजमेंट एंड रिसर्च ने भी कंपनी में निवेश किया था।

PunjabKesari
ऑनलाइन खरीदारी का  Nykaa को हुआ फायदा

वहीं कोरोना महामारी के दौरान ऑनलाइन खरीदारी का फायदा नायका को भी हुआ था।  Nykaa के ऑफलाइन चैनल में 31 मार्च, 2021 तक तीन अलग-अलग स्टोर फॉर्मेट में भारत के 38 शहरों में 73 फिजिकल स्टोर शामिल हैं।31 मार्च, 2021 तक, Nykaa ने व्यावसायिक वर्टिकल में 3,826 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड उपभोक्ताओं से लगभग 2 मिलियन SKU की पेशकश की। वित्तीय वर्ष 2021 में इसका कुल GMV 40,459.8 मिलियन रुपये था, जो वित्त वर्ष 2020 के मुकाबले 50.7 फीसदी बढ़ा है।

Related News