02 MAYTHURSDAY2024 12:28:02 PM
Nari

डिलीवरी के लिए मुंबई के रिलायंस अस्पताल पहुंची Alia Bhatt, जल्द देंगी बच्चे को जन्म

  • Edited By palak,
  • Updated: 06 Nov, 2022 10:51 AM
डिलीवरी के लिए मुंबई के रिलायंस अस्पताल पहुंची Alia Bhatt, जल्द देंगी बच्चे को जन्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एंजॉय कर रही हैं। कपूर और भट्ट दोनों ही परिवारों के घर जल्द ही खुशी आने वाली हैं। आपको बता दें कि कपल ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी। जिसके कुछ महीनों बाद आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस को मां बनने की खुशखबरी दी थी। हाल ही में एक्ट्रेस को लेकर खबर आ रही है कि उन्हें मुबंई के रिलांयस अस्पताल में भर्ती किया गया है। किसी भी वक्त एक्ट्रेस अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। 

PunjabKesari

ट्विंस बेबी को जन्म देने वाली हैं एक्ट्रेस 

खबरों की मानें तो एक्ट्रेस ट्विंस बेबी को जन्म देनी वाली है। दोनों कपल के घर वाले भी आने वाले बच्चों को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले माना जा रहा था कि बच्चा नवंबर के आखिरी में या फिर दिसंबर में होगा लेकिन हाल ही में आई खबरों के अनुसार बच्चा नवंबर की शुरुआत में ही हो सकता है। 

PunjabKesari

विरल भयानी ने शेयर की पोस्ट 

आपको बता दें कि आलिया के अस्पताल पहुंचने की खबर विरल भयानी नाम के सोशल मीडिया पेज ने शेयर की है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि - 'आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुंबई के एच.एन.रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में सुबह 7:30 बजे डिलीवरी के लिए पहुंचे।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

खैर दोनों के फैंस भी उनके बेबी के आने का इंतजार काफी समय से कर रहे हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस का बेबी शॉवर भी हुआ था जिसमें उनके घरवालों के अलावा कई मशहूर बॉलीवुड सेलेब्स भी पार्टी में पहुंचे थे। गौरतलब है कि दोनों ने शादी के 2 महीने बाद ही फैंस को पेरेंट्स बनने की खुशखबरी दे दी थी। 

PunjabKesari
 

Related News