26 APRFRIDAY2024 9:19:27 PM
Nari

क्या आपका बच्चा भी बात करने में हकलाता है तो ये Home Remedies आएंगी काम

  • Edited By palak,
  • Updated: 08 Jun, 2022 01:51 PM
क्या आपका बच्चा भी बात करने में हकलाता है तो ये Home Remedies आएंगी काम

बच्चों के बोलने से हर घर में रौनक रहती है। बच्चे जैसे ही बोलना शुरु करते हैं तो घर उनकी आवाज से गूंज उठता है। परंतु कई बच्चे अपने शुरुआती दिनों में थोड़ा तुतलाकर बात करते हैं। जिसके कारण कई बार माता-पिता परेशानी में भी पड़ जाते हैं। आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं, जिनसे आप बच्चे के हकलाने की आदत को दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

PunjabKesari

सोंठ खिलाएं 

आप बच्चे को सोंठ खिला सकते हैं। सोंठ का सेवन करने से बच्चे की मेमेरी  बूस्ट होगी। इसके अलावा यह दिमाग के फंक्शन्स को  सुधारने में मदद करती है। यह बच्चे की चिंता और परेशानी भी कम करती हैं। खई बार बच्चे चिंता के कारण भी हकलाते हैं। ऐसे में यह बच्चे के लिए बहुत ही लाभदायक होती है। 

PunjabKesari

शंख पुष्पी पिलाएं 

आप बच्चे को शंख पुष्पी के फूलों का काढ़ा बनाकर पिला सकते हैं। यह यादाश्त के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। हकलाने और तुतलाने की बीमारी को भी यह दूर करने में मदद करती है। 

ब्राह्मी का करवाएं सेवन

आयुर्वेद के अनुसार, यदि आपका बच्चा हकलाता तो ब्राह्मी बहुत ही फायदेमंद हो सकती है। आप ब्राह्मी का सेवन बच्चों को सलाद के रुप में करवा सकते हैं। इसके अलावा आप ब्राह्मी की पत्तियों का रस गाय के घी में मिलाकर हल्का सा गर्म करके दें। इससे बच्चे की हकलाने की आदत दूर हो जाएगी । 

आंवला खिलाएं 

आप बच्चे को आंवला खिलाएं। बच्चे कई बार मोटी जीभ के कारण भी हकलाते हैं। ऐसे में आप उन्हें आंवला खिला सकते हैं। इसे चबाने से बच्चों की जीभ पतली होती है और उनकी आवाज भी साफ निकलती है। आप बच्चे को कुछ दिनों के लिए आंवला चबाने को दें। इससे उनके हकलाने की आदत ठीक हो सकती है। आप आवंला कैंडी या फिर पका हुआ आंवला भी बच्चे को दे सकते हैं। 

PunjabKesari

मिश्री खिलाएं 

आप बच्चे की मिश्री खिला सकते हैं। इसका सेवन करने से बच्चे की जुबां साफ होती है। इसके अलावा चीनी खाने की क्रैविंग भी कम होगी। आप बच्चे को मीठे की जगह मिश्री खिला सकते हैं। इससे बच्चे के हकलाने की आदत कम हो जाएगी। 

PunjabKesari

शहद और अदरक चटाएं 

आप बच्चे के हकलाने की समस्या को दूर करने के लिए अदरक और शहद का सेवन करवा सकते हैं। ये दोनों चीजें ही स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती हैं। आप अदरक में कुछ बूंदें डालकर बच्चों को चटाएं। इसके बाद गर्म पानी आप बच्चों को पिलाएं। इससे बच्चे की हकलाने की आदत दूर हो सकती है। 

PunjabKesari

Related News