24 APRWEDNESDAY2024 4:09:33 PM
Nari

बारात में डीजे की धुन पर बेसुध होकर नाचने लगा घोड़ा, बारातियों को पहुंचा दिया अस्पताल

  • Edited By palak,
  • Updated: 26 Jul, 2022 10:36 AM
बारात में डीजे की धुन पर बेसुध होकर नाचने लगा घोड़ा, बारातियों को पहुंचा दिया अस्पताल

डीजे की धुन पर बाराती डांस कर रहे थे। नोटों की बारिश हो रही थी। शादी का जश्न मनाते हुए माहौल का पूरा मजा ले रहे थे। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि हर कोई डांस कर रहा है। परंतु उस दौरान जश्न के बीच रंग में भंग पड़ गया जब घोड़े ने दूल्हे को पीछे कर खुद थिरकना शुरु कर दिया। घोड़ा डीजे की धुन सुनकर रह नहीं पाया और बेकाबू होकर डांस करने लग गया। घोड़े को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह भी बारातियों के साथ शादी का मजा ले रहा है। लेकिन घोड़े के इस डांस ने कितने सारे बारातियों को अस्पताल में पहुंचा दिया। 

यूपी के हमीरपूर का है मामला 

घोड़े के डीजे पर थिरकने का यह मामला यूपी के हमीरपूर जिले का है। इस जिले में घोड़ा डीजे की धुन पर बेसुध होकर नाचने लग गया। घोड़ा बेकाबू होकर नाचते हुए बारातियों के ऊपर ही चढ़ गया। घोड़े के इस तरह के डांस के कारण कम से कम एक दर्जन बाराती घायल हो गए। खुशी के इस माहौल में बारातियों को अस्पताल पहुंचाया गया। हमीरपूर जिले के मौदहा कस्बे में बीते दिन यानी की सोमवार को मुस्लिम समाज की बारात एक गेस्ट हाउस में आई थी। बारात के दौरान ऊंची-ऊंची आवाज में डीजे बच रहा था। डीजे की धुन सुनकर सारे बाराती बेसुध होकर नाच रहे थे। उसी समय यह हादसा हो गया। बारातियों के डांस और घोड़े के थिरकने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। 

बारातियों के बीच आकर नाचने लगा घोड़ा 

घोड़े के इस तरह से बेसुध होकर नाचने का यह वीडियो मौदहा गांव का है। पिछले दिन गुसियारी गांव से बारात हमीरपूर के मौदहा कस्बे में आई हुई थी। इस दौरान बाराती डीजे की धुन पर डांस करते हुए नोट उड़ा रहे थे। बारातियों के पीछे-पीछे घोड़ा भी चल रहा था। अचानक से घोड़ा दोनों पैरों को उठाकर बारातियों के बीच में ही घुस गया और नाचने लग गया। हालांकि उनमें से कुछ बाराती भाग खड़े हो गए थे लेकिन कुछ घायल हो गए। जिन्हें बाद में सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

PunjabKesari

शादी में घोड़ों को नचाने की है पुरानी परंपरा 

आपको बता दें कि यूपी के बुंदेलखंड में शादी के दौरान किसी शादी में घोड़ों को नचाने की एक पुरानी परंपरा है। इस गांव में युवक बारात के साथ आगे-आगे घोड़े के साथ नाचते हुए चलते हैं। हालांकि, सोमवार को शादी में भी कुछ ऐसा ही हुआ जिसके कुछ जख्म बारातियों को ऐशे मिले कि वह सारी उम्र इस शादी को याद रखेंगे। घोड़ा ऐसा बेकाबू होकर शादी में नाचा की बारातियों के ऊपर चढ़ बैठा। जिसके बाद बारातियों को अस्पताल में भर्ती करवाकर निकाह अच्छे से संपन्न करवाया गया। 

PunjabKesari

Related News