29 APRMONDAY2024 4:20:54 PM
Nari

विंड चाइम बदल सकता है आपकी किस्मत, जानें लगाने की सही दिशा

  • Edited By palak,
  • Updated: 31 Jan, 2024 05:53 PM
विंड चाइम बदल सकता है आपकी किस्मत, जानें लगाने की सही दिशा

फेंगशुई के अनुसार विंड चाइम को शुभ माना जाता है। आमतौर पर इसका प्रयोग घर की सजावट करने के लिए किया जाता है। कहा जाता है कि विंड चाइम की मंद-मंद आवाज और छनकार से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसे घर में लगाने से सुख-समृर्द्धि आती है और गुडलक बना रहता है। मार्केट में कई तरह की डिजाइन वाली विंड चाइम आती है। विंड चाइम को खरीदने और घर में लगाने से पहले वास्तु के नियमों का ध्यान जरुर रखना चाहिए। अगर इसे सही दिशा में न लगाया जाए तो यह आपके लिए बैडलक भी ला सकता है। तो चलिए, आपको बताते है विंड चाइम से जुड़े कुछ विशेष नियम।

घर में विंड चाइम को लगाने की सही दिशा

- विंड चाइम को हमेशा ऐसे स्थान पर लगाएं, जहां वायु का प्रवेश घर में होता रहता हो, जैसे मुख्य द्वार या खिड़की। धातु से बने विंड चाइम को उत्तर पश्चिमी दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। वहीं लकड़ी से बने विंड चाइम को दक्षिण पूर्व या दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और मध्य दिशा के लिए मिट्टी के बने विंड चाइम सही रहते हैं। प्लास्टिक से बनी विंड चाइम लगाना अशुभ माना जाता है।

PunjabKesari

- करियर में तरक्की और सफलता के लिए उत्तर दिशा में विंड चाइम लगाने की सलाह दी जाती है। स्टूडेन्टस स्टडी रूम की उत्तर दिशा की खिड़की में विंड चाइम लगाएं।

- बेडरूम में हमेशा 9 राॅड वाला ही विंड चाइम लगाना चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम और स्नेह बना रहता है। अगर आप बिना गिनती के ऐसे ही विंड चाइम लाकर बेडरूम में लगा देते हैं तो दांपत्य जीवन का बिगड़ जाता है और रिश्ते खराब होना शुरू हो जाते हैं।

इन जगहों पर विंड चाइम न लगाएं

- विंड चाइम को कभी भी घर की किचन या पूजा घर में न लगाएं। घर में किचन ऊर्जा का स्रोत माना जाता है और पूजा स्थल देवी-देवताओं का स्थान इसलिए विंड चाइम को इन स्थानों पर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर की महिलाओं की सेहत पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

PunjabKesari

- विंड चाइम को कभी भी ऐसे स्थान पर न लगाएं कि उसके नीचे आकर बैठे या फिर उसके नीचे से गुजरे। अगर इन बातों का ध्यान न रखा जाए तो  घर की आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है और परिवार के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

कितनी रॉड वाली विंड चाइम है शुभ

फेंगशुई में छः, सात, आठ और नौ रॉड वाली विंड चाइम सबसे शुभ मानी जाती हैं। सात और आठ रॉड वाली विंड चाइम लगाने से सौभाग्य जागता है और दुर्भाग्य दूर होता है। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि इसकी पाइप खाली हों ताकि उसकी मधुर आवाज घर की सुंदरता को बढ़ाए।

PunjabKesari

 

Related News