26 APRFRIDAY2024 2:48:17 PM
Nari

आटा, सूजी और बेसन को कीड़ा लगने से बचाने के लिए अपनाएं ये Tips And Trick

  • Edited By neetu,
  • Updated: 10 Jun, 2021 02:57 PM
आटा, सूजी और बेसन को कीड़ा लगने से बचाने के लिए अपनाएं ये Tips And Trick

मौसम बदलने से किचन की चीजें भी खराब होने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर बेसन, सूजी, मैदा आदि चीजों में नमी आने के साथ कीड़े लगने की परेशानी होती है। ऐसे में आप इसके रख-रखाव में कुछ बातों का ध्यान रख सकती है। चलिए जानते हैं किचन की इन चीजों को कीड़ा व नमी लगने से कैसे बचाया जा सकता है...

पुदीने की पत्तियां 

सूजी और बेसन के डिब्बे में थोड़े से सूखे पुदीने की पत्तियां डालें। पुदीने की खुशबू से इन्हें कीड़ा लगने का खतरा कम रहेगा। ऐसे में आप लंबे समय तक एकदम सही सूजी और बेसन का सेवन कर सकती हैं।

तेज पत्ता 

सूजी, मैदा और बेसन के डिब्बों में कुछ तेज पत्ता डाल दें।‌‌‌ इससे वे नमी व कीड़ा लगने से सुरक्षित रहेंगे।

PunjabKesari

नीम के पत्ते 

एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर नीम भी चीजों को लंबे समय तक ताजी व सही रखने में मदद करती है। इसके बस मैदा, बेसन, आटा आदि चीजों में कुछ नीम के पत्ते मिला दें।

एयर टाइट कंटेनर

अक्सर चीजों को सही से डिब्बे में बंद ना करने वे खराब हो जाती है। इसके अलावा उनमें कीड़े लगने लगते हैं। ऐसे में अगर आम अपने बेसन, मैदा, आटा, दालें आदि को एकदम सही रखना चाहती है तो उन्हें कांच, मेटल या फिर किसी अच्छे और मोटे प्लास्टिक एयर टाइट कंटेनर में बंद करके रखें।

PunjabKesari

फ्रिज में रखना भी सही

आपने अक्सर लोगों को सूजी, बेसन व मैदा फ्रिज में रखते देखा होगा। जी हां, ऐसा करने से ये सामग्री लंबे समय तक फ्रेश रहती है। ऐसे में आप भी इन सामग्रियों को प्लास्टिक बैग या एयर टाइट कंटेनर में डालकर फ्रिज में रखें। 

कढ़ाई में भूनकर करें स्टोर

सूजी व बेसन को हल्का सा भूनकर डिब्बे में भर कर बंद कर दें। इससे ये लंबे समय तक कीड़े लगने से सुरक्षित रहेंगे। इसके अलावा जल्दी खराब होने से भी बचेंगे।

Related News