03 MAYFRIDAY2024 12:07:03 PM
Nari

सांवली लड़कियों पर खूब जंचते हैं ये 5 Lipstick Shades, आप भी जरूर करें ट्राई

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 06 Jul, 2023 06:48 PM
सांवली लड़कियों पर खूब जंचते हैं ये 5 Lipstick Shades, आप भी जरूर करें ट्राई

अकसर सांवली लड़कियां अपने चेहरे पर ज्यादा मेकअप करने से कतराती हैं। खासकर जब मेकअप के नाम पर प्रोडक्ट्स काफी भड़कीले कलर के हों। उन्हें लगता है कि कलरफुल  शेड्स उनके सूट नहीं करेंगे, पर ऐसा नहीं है। आपको चाहिए बस मेकअप सही से लगाने का तरीका और आप बहुत अट्रैक्टिव दिख सकती हैं। डार्क काम्पलेक्शन वाली लड़कियों को अकसर ये भी समझ नहीं आता है लिपस्टिक उनपर कौन सी सूट करेगी। चलिए हम आपको परेशानी को खत्म करते हैं और बताते हैं ऐसे 5 कलर शेड्स जो सांवली लड़कियों पर भी खूब जचेंगे...

कॉपर ब्राउन

कॉपर ब्राउन का शेड काम्पलेक्शन पर अट्रैक्टिव दिखता है। इस कलर के शेड आसानी से स्किन को मैच कर जाते हैं।

डीप रेड

रेड कलर देखने में बहुत अट्रैक्टिव तो है ही, साथ में सांवली लड़कियों को ये सूट भी करता है। मैट फिनिश जहां फॉर्मल लुक पर भी अच्छा दिखता है, वहीं ग्लिटरी डार्क रेड लिपस्टिक पार्टी में बेस्ट लुक देगा।

PunjabKesari

रोज पिंक

डीप रोज पिंक कलर डस्की काम्पलेशन के साथ बेहद खूबसूरत दिखता है। लाइट शेड हो या फिर इस कलर का डार्क शेड, दोनों ही शेड देखने में अच्छे लगते हैं। सबसे खास बात ये है कि इस कलर को डे और नाइट दोनों ही मौकों पर लगाया जा सकता है।

PunjabKesari

मैजंटा

रोज  पिंक से अलग मैजेंटा आपको काफी वाइब्रेंट लुक देता है। इस आप खास मौकों पर अप्लाई करके अट्रैक्टिव दिख सकती हैं।

चॉकलेट ब्राउन

चॉकलेट ब्राउन कलर कॉपर ब्राउन से काफी अलग होता है। साथ ही ये काफी डीप लुक देता है। अगर आप काफी सेसी सा लुक देता हैं तो चॉकलेट ब्राउन लिपस्टिक को ट्राई करें। ये डस्की कॉम्प्लेक्शन पर बहुत खूबसूरत लगते हैं।

PunjabKesari


 

Related News