28 APRSUNDAY2024 9:11:40 PM
Nari

बदलते मौसम में बच्चों को हो रही है खांसी, दवा की जगह इन घरेलू नुस्‍खों से मिलेगा आराम

  • Edited By palak,
  • Updated: 26 Oct, 2022 11:42 AM
बदलते मौसम में बच्चों को हो रही है खांसी, दवा की जगह इन घरेलू नुस्‍खों से मिलेगा आराम

मौसम में बदलाव होना शुरु हो गया है। ऐसे में सबसे पहले बच्चे ही बदलते मौसम से प्रभावित होते हैं। सर्दियों के मौसम ने दस्तक देनी शुरु कर दी है। सर्दियों में खांसी जुकाम जैसी समस्याएं सबसे ज्यादा होती है। खासकर खांसी एक ऐसी समस्या है जिससे हर कोई परेशान होता है। खासकर बच्चों को समस्या में देख माता-पिता भी बहुत ही प्रभावित होते हैं। कई बार तो खांसी के कारण बच्चे का गला भी दर्द होने लगता है। आप बच्चों को खांसी की समस्या से आराम दिलवाने के लिए कुछ घरेलु नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

शहद से मिलेगा आराम 

आप बच्चे को शहद का सेवन करवा सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। एक साल की उम्र से ज्यादा बच्चों को आप इसका सेवन करवा सकते हैं। यह खाने में बहुत ही स्वाद होता है। इसलिए बच्चे इसका सेवन आसानी से कर लेते हैं। आप 1 साल से ज्यादा बच्चे को गर्म पानी में शहद मिलाकर दे सकते हैं। वहीं यदि आपका बच्चा 1 साल से छोटा है तो आप उसे आधा चम्मच गर्म पानी में शहद मिलाकर दें। इससे उसे खांसी से आराम मिलेगा। 

PunjabKesari

पिलाएं गर्म ड्रिंक्स 

आप बच्चे को खांसी से आराम दिलवाने के लिए गर्म ड्रिंक्स का सेवन करवा सकते हैं। इससे उनका गला आसानी से साफ हो जाएगा। बच्चे को खांसी से भी आराम मिलेगा। आप बच्चों को हर्बल टी भी पिला सकते हैं। ठंडी कोई भी चीज आप बच्चे को न दें। इससे उनकी समस्या बढ़ सकती है। 

स्टीम दें 

बच्चे को नहलाते समय या फिर पानी पिलाते हुए आप उसे स्टीम जरुर दें। स्टीम से बच्चे की छाती खुलेगी और म्यूक्स भी साफ होंगे। म्यूक्स साफ होने से बच्चों को खांसी में आराम मिलेगा। 

PunjabKesari

करवाएं नमक पानी के गरारे 

आप बच्चे को खांसी की समस्या से आराम दिलवाने के लिए नमक वाले पानी के गरारे करवा सकते हैं। हल्के गुनगुने पानी में आप 1/2 चुटकी नमक डालकर आप बच्चे को गरारे करवाएं। इससे उन्हें खांसी की समस्या से काफी आराम मिलेगा। 

हल्दी का दूध 

आप हल्दी के दूध का सेवन बच्चे को करवा सकते हैं। हल्दी को दूध में मिलाकर बच्चे को सेवन करवाएं। इससे दूध से भी उन्हें खांसी की समस्या से काफी आराम मिलेगा। 

PunjabKesari

अजवाइन का पानी 

आप बच्चे को अजवाइन के पानी का सेवन करवाकर भी समस्या से राहत दिलवा सकते हैं। लेकिन यदि आपका बच्चा छोटा है तो 2-4 चम्मच अजवाइन को पानी में मिलाएं। पानी को अच्छे गर्म कर लें। जैसे पानी आधा रह जाए तो आप इसे बच्चे को पिलाते रहें। यदि बच्चा थोड़ा बड़ा है तो आप उसे 1/2 कप अजवाइन का पानी दे सकते हैं। इससे भी उन्हें खांसी की समस्या से काफी आराम मिलेगा। 

दे काढ़ा 

काढ़ा का सेवन भी आप बच्चों को करवा सकते हैं। दिन में 2 बार इसका सेवन आप बच्चों को करवा सकते हैं। यदि आपका बच्चा छोटा है तो 1-2 चम्मच काढ़ा का सेवन आप बच्चे को करवा सकते हैं। तुलसी, दालचीनी, अदरक, लौंग, काली मिर्च से तैयार काढ़ा बच्चे को दे सकते हैं। 

PunjabKesari

Related News