30 APRTUESDAY2024 7:49:50 PM
Nari

Mili Juli Sabzi

  • Updated: 08 Dec, 2017 03:56 PM

अगर अाप खाने में कुछ नया ट्राई करना चाहते है, ताे घर पर Mili Juli Sabzi बना सकते हैं। यह खाने में बेहद टेस्टी हाेती हैं। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः- 

सामग्रीः-
तेल - 11 बड़े चम्मच(विभाजित)
आलू - 40 ग्राम
गाजर - 40 ग्राम
फूलगोभी - 30 ग्राम
ग्रीन बीन्स - 30 ग्राम
पनीर - 250 ग्राम
प्याज - 130 ग्राम
नारियल - 40 ग्राम
जीरा - 1/2 छाेटा चम्मच
हींग - 1/4 छाेटा चम्मच
करी पत्ता - 8(विभाजित)
हरी मिर्च - 2
सूखी लाल मिर्च - 4(विभाजित)
तेज पत्ता - 2
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1/2 बड़ा चम्मच
टमाटर प्यूरी - 340 ग्राम
नमक - 1 छाेटा चम्मच
लाल मिर्च - 1 छाेटा चम्मच
काली मिर्च - 1/4 छाेटा चम्मच
आमचूर पाऊडर - 1 छाेटा चम्मच
गर्म मसाला - 1 छाेटा चम्मच
सांभर मसाला - 1 छाेटा चम्मच
चीनी - 1/4 छाेटा चम्मच
धनिया - 1 बड़ा चम्मच
अराराेट - 1/2 छाेटा चम्मच
पानी - 1 बड़ा चम्मच
शिमला मिर्च - 35 ग्राम
काेकाेनट मिल्क - 50 मिलीलीटर
पानी - 110 मिलीलीटर
सरसों के बीज - 1/2 छाेटा चम्मच
चने की दाल - 1/2 छाेटा चम्मच
उड़द की दाल - 1/2 छाेटा चम्मच
धनिया - 1 छाेटा चम्मच 

विधिः-
1. एक पैन में 2 छाेटे चम्मच तेल डालकर मध्यम अांच पर गर्म करें। इसमें 40 ग्राम आलू, 40 ग्राम गाजर डालकर 3 से 5 मिनट तक फ्राई करें।
2. एक अन्य पैन में 2 छाेटे चम्मच तेल डालकर गर्म करें और इसमें 30 ग्राम फूलगोभी, 30 ग्राम हरी बीन्स डालकर 3 से 5 मिनट तक फ्राई करें।
3. एक और पैन लें और इसमें 2 छाेटे चम्मच तेल डालकर मध्यम अांच पर गर्म करें। इसमें 250 ग्राम पनीर डालकर 3 से 4 मिनट तक फ्राई करें।
4. फिर एक अन्य पैन में 2 बड़े चम्मच तेल डालकर मध्यम अांच पर गर्म करें। इसमें 130 ग्राम प्याज काे सुनहरे रंग का हाेने तक भूनें और साथ ही इसमें 40 ग्राम नारियल डालकर 2 से 3 मिनट तक राेस्ट करें।
5. इस मिश्रण काे ब्लेंडर में डालकर अच्छे से ब्लेंड करें, जब तक कि यह स्मूथ न बन जाए।
6. पैन में 2 बड़े चम्मच तेल डालकर मध्यम अांच पर फिर गर्म करें। इसमें 1/2 छाेटा चम्मच जीरा, 1/4 छाेटा चम्मच हींग, 4-5 करी पत्ता, 2 हरी मिर्च, 3 सूखी लाल मिर्च, 2 तेज पत्ता डालकर मिक्स करें।
7. बाद में इसमें 1/2 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट अच्छे से मिलाएं। 
8. इसमें 340 ग्राम टमाटर प्यूरी मिलाएं और बाद में 1 छाेटा चम्मच नमक, 1 छाेटा चम्मच लाल मिर्च, 1 छाेटा चम्मच आमचूर पाऊडर, 1 छाेटा चम्मच गर्म मसाला, 1 छाेटा चम्मच सांभर मसाला डालकर मिक्स करें।
9. अब इसमें 1/4 छाेटा चम्मच चीनी, 1 बड़ा चम्मच धनिया भी मिला दें। 
10. एक बाउल में 1/2 छाेटा चम्मच अराराेट, 1 बड़ा चम्मच पानी मिलाएं और फिर इसे मिश्रण में डाल दें।
11. इसके बाद इसमें 35 ग्राम शिमला मिर्च और फ्राई की हुई सब्जियां मिलाकर 3 से 5 मिनट तक पकाएं।
12. पकने के बाद इसमें 50 मिलीलीटर नारियल का दूध, 110 मिलीलीटर पानी डालकर हिलाएं और फ्राई किया हुअा पनीर डाल दें।
13. एक अन्य पैन में 1 छाेटा चम्मच तेल, 1/2 छाेटा चम्मच सरसों के बीज, 1/2 छाेटा चम्मच चने की दाल, 1/2 छाेटा चम्मच उड़द की दाल, 3 करी पत्ता, 1 सूखी लाल मिर्च, 1 छाेटा चम्मच धनिया डालकर मिक्स करें। 
14. इस मिश्रण को सब्जी में डालकर अच्छे से मिलाएं।
15. अापकी मिली जुली सब्जी तैयार है। इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।

Related News