29 APRMONDAY2024 4:48:05 PM
Nari

Typhoid Fever: ये 5 लक्षण भूलकर भी न करें नजरअंदाज

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Nov, 2023 03:44 PM
Typhoid Fever: ये 5 लक्षण भूलकर भी न करें नजरअंदाज

टाइफाइड एक ऐसी संक्रामक बीमारी है जो गंदे पानी और खाने के कारण फैल सकती है। टाइफाइड बुखार साल्मोनेला टाइफी नाम के बैक्टीरिया के कारण होता है जो कि जानलेवा संक्रमण का कारण बनता है। ये बैक्टीरिया साल्मोनेला टाइफी खाना या पानी के जरिए पेट तक पहुंच जाता है और फिल मल्टीप्लाई होकर इंफेक्शन का कारण बनते हैं। ऐसे में 3-5 दिन के अंदर शरीर में इसके लक्षण दिखने लगते हैं। तो चलिए जानते हैं टाइफाइड के लक्षण क्या हैं.... 

शरीर में दर्द  

यदि आपके शरीर में दर्द होता है यह टाइफाइड बुखार का कारण हो सकता है। जब यह बैक्टीरिया हमारे शरीर के अंदर होते हैं तो शरीर इससे लड़ने की कोशिश में ही लगा रहता है। लड़ाई के कारण इम्यून सिस्टम अलग-अलग शरीर के अंगों पर रिएक्ट कर रहा होता है और इसी कारण शरीर में दर्द होने लगता है।

PunjabKesari

तेज बुखार 

बहुत तेज बुखार भी टाइफाइड का कारण बनता है। यह बुखार लंबे समय तक रहता है और पूरा शरीर को तोड़ देता है। इसकी वजह से हर समय आपको थकान भी महसूस हो सकती है। इसके कारण व्यक्ति को जोड़ों और घुटनों में दर्द भी रहता है और इंसान चाहकर भी जल्दी ठीक नहीं हो पाता है। 

पेट में दर्द 

पेट में दर्द भी टाइफाइड का आम लक्षण है। जैसे ही यह पेट में बैक्टीरिया पहुंचता है। सारी पाचन क्रिया को खराब कर देता है। टाइफाइड के कारण आप जो भी खाएंगे वो आसानी से पच भी नहीं पाता। ब्लोटिंग पेट में ऐंठन का कारण बनती हैं। यह दर्द आपको ज्यादा परेशान भी कर सकता है।

उल्टी और मतली 

उल्टी और मतली यह दोनों भी टाइफाइड के ही लक्षण माने जाते हैं। इसके कारण शरीर डिहाइड्रेट होने लगता है। इसके कारण कई लक्षण गंभीर भी हो सकते हैं। 

PunjabKesari

सिरदर्द 

सिरदर्द शरीर की प्रतिक्रिया है जो कि शरीर इस संक्रमण से लड़ने के दौरान देता है। इस दौरान जब शरीर का तापमान जितना तेजी से बढ़ता है सिरदर्द भी उतनी ही तेजी से बढ़ता है। इसके अलावा टाइफाइड के दौरान शरीर में कमजोरी होती है जिसके कारण सिरदर्द और भी ज्यादा बढ़ सकता है। 

PunjabKesari

Related News