25 APRTHURSDAY2024 12:22:33 PM
Nari

तुलसी ही नहीं इन पौधों का मुरझाना भी अशुभ, विपदा का देते हैं संकेत

  • Edited By neetu,
  • Updated: 16 Mar, 2021 12:25 PM
तुलसी ही नहीं इन पौधों का मुरझाना भी अशुभ, विपदा का देते हैं संकेत

हिंदू धर्म में पेड़-पौधे की पूजा का खास महत्व है। कुछ खास पौधों की पूजा करने से नवग्रह शांत होने के साथ जीवन की परेशानियां दूर होती है। इनमें से तुलसी को खासतौर पर पूजनीय माना जाता है। तुलसी का पौधे में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। साथ ही रोजाना इसपर जल चढ़ाने व पूजा करने से सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली का आगमन होता है। मगर इसके विपरीत तुलसी का पौधा सूखने जाने अशुभ माना जाता है। इससे जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मगर वास्तु व ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी के साथ अन्य और भी पेड़- पौधे है, जिनका सूखना व मुरजाना अशुभ माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि घर पर तुलसी के अलावा किस पौधे को लगाना शुभ माना जाता है। साथ ही इनके सूख जाने पर क्या संकेत मिलता है। 

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा भगवान विष्णु को अतिप्रिय है। ऐसे में इसे श्रीहरी की पूजा में खासतौर पर रखा जाता है। माना जाता है कि इसके मुरझाने से देवी लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। इससे घर से बरकत दूर होने के साथ आय संबंधी मुश्किलें हो सकती है। ऐसे में इसके सूख जाने पर तुरंत इसे बदल लें। साथ ही रविवार का दिन छोड़कर तुलसी के पौधे को जल चढ़ाकर दीपक जलाएं। इससे घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहेगी।

PunjabKesari

मनीप्‍लांट 

वास्तु व फेंगशुई में मनीप्लांट को बेहद शुभ माना जाता है। इसके घर में होने से पॉजीटिविटी का संचार होता है। घर के कलह-कलेश  दूर होकर सुख-समद्धि, शांति व खुशहाली का वास होता है। आय से जुड़ी समस्याएं दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं। मगर इसका मुरझाना या सूखना जाना दरिद्रता की ओर संकेत करता है। ऐसी स्थिति में इसे तुरंत बदल लें। नहीं तो कारोबार व नौकरी संबंधी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। 

अशोक का पेड़ 

घर के आंगन या मुख्य द्वार पर अशोक का पेड़ लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ सुख, शांति व खुशहाली बनी रहती है। धार्मिक व शुभ कार्यों में इसके पत्तों का तोरण मुख्य द्वार पर लगाने का विशेष महत्व है। मगर इस पेड़ का सूखना या मुरझाना घर की शांति भंग होने की तरफ इशारा करता है। ऐसे में रोजाना अशोक के पेड़ का ध्यान रखें। साथ ही इसके सूखने पर तुरंत ही इसे बदल लें।

PunjabKesari

आम का पेड़ 

आम का पेड़ घर के बाहर लगाना शुभ होता है। इसमें हनुमान जी वास होने से जीवन की परेशानियां दूर होकर घर में खुशियों का वास होता है। साथ ही इसके पत्तों से तैयार तोरण घर के मुख्य द्वार पर लगाना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही इसकी लकड़ी भी पूजा व अन्य धार्मिक कार्यों में खासतौर पर यूज की जाती है। मगर यह पेड़ सूखना या इसपर बौर ना लगना आने वाले संकट की ओर इशारा करता है। ऐसे में इसे कभी भी सूखने ना दें।

शमी का पेड़ 

शमी का पेड़ न्याय के देवता शनि देव और महादेव को अधिक प्रिय है। ऐसे में इसके सूख जाने से शनि का प्रकोप व शिव जी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आपके घर में शमी का पेड़ है तो इसकी देखभाल अच्छे से करें। साथ ही शनिवार के दिन सरसों तेल का दीपक जलाकर पूजा करें। इससे शनि का अशुभ प्रभाव दूर होकर घर में सुख-समृद्धि का वास होगा। 

PunjabKesari

Related News