19 APRFRIDAY2024 5:15:38 PM
Nari

जानिए, महिलाओं की किन आदतों से बिगड़ने लगते हैं पुरुष? (Pics)

  • Updated: 26 Aug, 2016 06:51 PM
जानिए, महिलाओं की किन आदतों से बिगड़ने लगते हैं पुरुष? (Pics)

शादी के बाद ज्यादातर पुरुष अधिकतर कामों के लिए महिलाओं पर ही निर्भर रहते है। सुबह से लेकर रात तक के कामों के लिए पुरुष को महिलाओं की जरूरत होती है। उनकी यही जरूरत कुछ समय के बाद आदत का रूप ले लेती हैं। चाहे पुरुष इस बात को भले की खुलकर न करें लेकिन सच यही होता है। पुरुषों की इन सभी आदतों को खराब करने के पीछे महिलाओं की ही कुछ आदते जिम्मेदार है। आज हम आपको बताएगे उन्हीं आदतों के बारे में...

 

 

- याद दिलाना

 

ज्यादातर पुरुष कई अवसर को भूल जाते है जैसे कि बर्थ डे और एनिवर्सरी। अपने ही बर्थ डे को भी पुरूष कभी-कभी भूल जाते है। ऐसे में दूसरों की जिंदगी की और अपनी जिदंगी के महत्वपूर्ण दिनों को याद रखने के लिए वह अपने पाटर्नर पर ही डिपेंड रहते है। आपकी यह अच्छी आदत भी पुरुषों को बिगाड़ने का ही काम करती है।

 

 

- सामान सही जगह पर रखना

 

अक्सर पुरुष अपने गंदे जूतों को, नहाने के बाद गीले टॉवल को, मोजों को, हाथ घड़ी को, टीवी के रिमोट को यहां तक की कुशन कवर को भी घर में सही जगह पर न रखकर कहीं भी रख देते है। महिलाएं इन सभी सामानों को ठीक जगह पर रख देती है और पुरुष को जब यहीं चीजें चाहिए होती है तो वह सही जगह पर से ले लेते है। एेसा करने के बाद भी वह उसे ठीक जगह पर ही नहीं रखते। ऐसा करने से भी महिलाएं पुरुषों की आदत को बिगाड़ देती है।

 

 

- अपसेड मूड 

 

अगर किसी पुरुष का मूड खराब हो तो वह किसी को बताते नहीं है लेकिन महिलाएं इस तहर की फिलिंग को तुरंत भाप लेती है और उनके मूड को ठीक करने में लग जाती है। ऐसा करने से महिलाएं पुरुषों को फिल गुड करवाने की आदत डाल देती है जोकि बेहद ही गलत है।

 

 

- मनपंसद खाना बनाना

 

अक्सर महिलाएं अपने पार्टनर के लिए उनके पसंद का खाना बनाती है। इस काम को पुरुष न के बराबर करते हैं। पुरुषों की मनपंसद डिश बनाते रहने से उन्हें हमेशा ही अपनी मनपंसद चीजें ही खाने की आदत पड़ जाती है और वह अन्य कोई भी खाने को खाना पंसद ही नहीं करते है।

 

 

- फाइनेंशियल मदद

 

अगर किसी घर की महिला कामकाजी है तो उस घर में पुरुष के फाइनेंशियल स्पोर्ट का बैकअप होती हैं। उस घर के पुरुष फाइनेंशियली प्रकार की चिंताएं नहीं लेते हैं। ऐसे में महिलाएं ही सभी खर्चों के लिए आगे आ जाती है और अगर पुरूषों को घर के लिए पैसों को न देने की आदत हो जाएगी तो वो भी आपके लिए ही ठीक नहीं है।

Related News