चेहरे पर तिल होने से लोगों की खूबसूरती पर और भी चार-चांद लगा जाते हैं। मगर ये तिल व्यक्ति के नेचर के बारे में भी काफी कुछ बताते हैं। ऐसे में कुछ इस तिल के कारण भाग्यशाली व्यक्तियों की लिस्ट में आते हैं। इसके साथ ही ये अपने पार्टनरके साथ गहरा और मजबूत रिश्ता निभाते हैं। तो चलिए जानते हैं अलग-अलग जगहों पर तिल होने का क्या मतलब होता है।
ठोड़ी पर तिल
इन लोगों को कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। ऐसे में इन्हें दूसरों के मुताबिक भाग्यशाली कहा जा सकता है। इसके साथ ही ठोड़ी पर तिल वाली महिलाएं सजने संवरने की बेहद शौकीन होती हैं। ऐसे में ये मेकअप, ज्वैलरी आदि चीजों पर दूसरी महिलाओं से ज्यादा खर्च करती हैं।
इसके अलावा जिन लोगों के ठोड़ी के बीच में तिल होता है उनका पार्टनर के साथ गहरा प्यार होता है।
नाक पर तिल
जिन लोगों के नाक पर तिल होता है वे थोड़े गुस्से और नखरैल नेचर के होते हैं। मगर ये दिल में किसी के प्रति कोई हीन भावना नहीं रखते हैं। ऐसे व्यक्ति किसी की मदद लिए बिना ये लोग अपने दम पर जीत हासिल करते हैं। इसके अलावा जिन महिलाओं के नाक पर तिल होता है वे अपने घर-परिवार को सबसे ज्यादा मायने देती है।
होंठों पर तिल
जिन लोगों के होंठों के दाएं ओर तिल होता है वे अपने पार्टनर से बेइंतहा प्यार करते हैं। ये उनकी हर छोटी-बड़ी खुशी का ध्यान रखते हैं।
पीठ पर तिल
अगर किसी के पीठ पर तिल है तो ऐसे व्यक्ति घूमने- फिरने के काफी शौकीन होते हैं। ऐसे लोग खुद तो रहते ही हैं साथ ही दूसरों को भी खुश रखना पसंद करते हैं। ये लोग नई-नई जगहों पर घूमना और उसके बारे में जानने काफी पसंद करते हैं। इसके साथ ही ये घर-परिवार की केयर और उनसे बेहद प्यार करते हैं।
हथेली पर तिल
किसी के भी हाथों पर तिल होना बेहद शुभ माना जाता है। पुरूष के राइट और महिलाओं के लेफ्ट हेंड में तिल होने पर उन्हें लक्की कहा जा सकता है। इसके साथ ही मुट्ठी बंद करने पर अगर तिल मुठ्ठी के अंदर आए तो इसे अतिशुभ माना जाता है। ऐसे लोगों को जिंदगी में पैसों से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती है। ये अपनी जिंदगी सुख-शांति, समृद्धि और एशो-आराम से बिताते हैं।