24 APRWEDNESDAY2024 4:18:01 PM
relationship

Celebs Story: नेहा ने ठुकरा दिया था अंगद का प्रपोजल, फिर हुआ ऐसा कि तुरंत कर ली शादी

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 10 May, 2019 05:08 PM
Celebs Story: नेहा ने ठुकरा दिया था अंगद का प्रपोजल, फिर हुआ ऐसा कि तुरंत कर ली शादी

एक्ट्रेस नेहा धूपिया और एक्टर अंगद बेदी की शादी की आज पहली सालगिरह है। दोनों अपनी पहली सालगिरह मनाने के लिए मॉरीशस गए हुए है। सोशल मीडिया पर नेहा ने अंगद संग बीच पर रिलैक्स करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। चलिए इस दोनों की एनिवर्सरी पर हम आपको बताते हैं कि कैसे इनकी लवस्टोरी शुरू हुई....

 

जिम में हुई थी पहली मुलाकात

खबरों की मानें तो अंगद ने नेहा को पहली बार जिम में देखा था। उस वक्त अंगद दिल्ली में अंडर 19 खेलते थे वहीं नेहा मिस इंडिया पेजेंट की तैयारी कर रही थीं। जिम में नेहा को देखते ही अंगद अपना दिल उन पर हार बैठे थे। यानी कि पहले से ही यह वन साइड लवस्टोरी थी। 

नेहा की इस बात पर फिदा हुए अंगद

एक इंटरव्यू में खुद अंगद बेदी ने पहली नजर के प्यार के बारे में जिक्र किया था। अंगद ने कहा - 'जब मैं दिल्ली में अंडर 19 क्रिकेट खेलता था तभी जिम में मैंने पहली बार नेहा को देखा था। नेहा ने छोटी सी स्कर्ट पहनी हुई थी। जिम में नेहा की रनिंग टेक्नीक को देखकर मैं काफी इंप्रेस हो गया था। उस वक्त मुझे नेहा का नाम पता नहीं था।'

PunjabKesari

दोस्ती के बाद हुआ प्यार 

आगे उन्होंने कहा - 'कई साल बाद हम लोगों की मुलाकात मुंबई में हुई और तब हम दोनों दोस्त बन गए। मैं उसी वक्त उनसे रिश्ता आगे बढा़ने के लिए तैयार था लेकिन नेहा ने उस वक्त सिर्फ दोस्ती के रिश्ते को ही आगे बढा़ने को कहा। इसके बाद दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।' 

गुपचुप तरीके से की शादी 

बता दें कि नेहा और अंगद ने 2018 को गुपचुप दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी कर ली थी और बाद में सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट के जरिए इस बारे में जानकारी दी। इतना ही नहीं शादी के कुछ समय बाद ही नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी का भी ऐलान कर दिया था। इसके बाद नेहा के शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की खबरे आने लगी।

खुद किया था प्रैग्नेंसी का खुलासा

एक चैट शो में खुद अंगद ने बताया था कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। साथ ही उन्होंने कहा कि जब अंगद और नेहा ने ये बात अपने माता-पिता को बताई थी तो उन्हें बहुत 'डांट' पड़ी थी।'

PunjabKesari
 

Related News