18 APRTHURSDAY2024 4:34:44 PM
parenting

पापा सैफ ने खोला बेटे तैमूर को कंधे पर बिठाने का राज

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 16 May, 2019 05:35 PM
पापा सैफ ने खोला बेटे तैमूर को कंधे पर बिठाने का राज

शायद ही किसी स्टारकिड ने  इतनी पॉपुलेरिटी बटौरी हो जितनी सैफ और करीना के बेटे तैमूर ले रहे हैं। आए दिन वह कभी आया तो कभी पैरेंट्स के साथ घूमते हुए पैपराजी के कैमरे में कैद हो ही जाते हैं। ज्यादातर तैमूर पापा सैफ के कंधे पर बैठकर सैर करते हैं। 

PunjabKesari

हाल ही में सैफ अरबाज खान के शो पिंच में पहुंचे, जहां सैफ ने तैमूर को लेकर खुलकर बातें की। इसी दौरान पिता सैफ से तैमूर को अपने कंधे पर बैठाने का कारण पूछा गया। उस पर सैफ ने कहा," तैमूर जहां भी जाता है मीडिया के कैमरे उसके आसपास होते हैं। तैमूर हाइट में मुझसे बहुत छोटा है। पहले जब मैं उसका हाथ पकड़कर चलता था तो वो भीड़ को देखकर मेरी तरफ ऊपर देखता था। मुझे बुरा लगता था इसलिए मैंने सोचा क्यों ना उसे कंधों पर बैठा लूं।'' 

PunjabKesari

सैफ ने एक और वजह बताते हुए कहा कि, '' वैसे भी अच्छा है ना कि तैमूर को मैं कंधों पर बैठाता हूं। तैमूर खुद को सबसे लंबा महसूस करता होगा। वे भी इसे एंजॉय करता है।''

इन सबके अलावा सैफ ने यह भी कहा कि वह नहीं चाहते कि तैमूर फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनें, उनके अनुसार जीवन में और भी काफी ऑपशन्स है, जैसे कि वकील या डॉक्टर बनना। साथ ही उन्होंने कहा कि बाकी आगे जैसी तैमूर की मर्जी होगी, मेरी खुशी उसी में होगी।

Related News