23 APRTUESDAY2024 8:22:33 PM
Nari

फॉस्ट फूड खाने के शाैकीन हैं, ताे घर पर बनाएं Veg Spring Rolls

  • Updated: 16 Dec, 2017 01:59 PM

अगर अाप फॉस्ट फूड खाने के शाैकीन हैं और ठंड के माैसम में अगर अापका कुछ गर्मा-गर्म खाने का मन कर रहा है, ताे अाप घर पर वेज स्प्रिंग रोल्स बना सकते हैं। अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः- 

सामग्रीः-
तेल - 2 बड़े चम्मच
बारीक कटा लहसुन - 1 छोटा चम्मच
बारीक कटा अदरक - 1 छोटा चम्मच
लंबा कटा प्याज - 150 ग्राम
लंबी कटी गाजर - 55 ग्राम
लंबी कटी शिमला मिर्च - 100 ग्राम
लंबी कटी फूलगोभी - 100 ग्राम
उबले हुए नूडल्स - 340 ग्राम
सोया सॉस - 1 छोटा चम्मच
नमक - 1 छोटा चम्मच 
सफेद मिर्च पाऊडर - 1/4 छोटा चम्मच
बारीक कटा हरा प्याज - 30 ग्राम
स्प्रिंग रोल शीट्स - जरूरत अनुसार 
पानी - 2 बड़े चम्मच

विधिः-
1. मध्यम आंच पर पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें। फिर उसमें 1 छोटा चम्मच लहसुन और 1 छोटा चम्मच अदरक डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनें। 
2. इसके बाद इसमें 150 ग्राम प्याज डालकर अच्छे से फ्राई कर लें।  
3. अब पैन में 55 ग्राम गाजर, 100 ग्राम शिमला मिर्च और 100 ग्राम फूलगोभी डालकर नर्म होने तक पकाएं। 
4. इस मिश्रण में 340 ग्राम उबले हुए नूडल्स मिक्स करें।
5. फिर 1 छोटा चम्मच सोया सॉस, 1/4 छोटा चम्मच सफेद मिर्च पाऊडर और 1 छोटा चम्मच नमक डालकर 3 से 5 मिनट तक पकाएं। बाद में इसमें 30 ग्राम हरा प्याज डालकर दोबारा से मिलाएं। 
5. सारे मिश्रण को पकाने के बाद इसे बाउल में निकाल लें। एक स्प्रिंग रोल शीट लें और  नूडल्स के बनाए मिश्रण को इसके ऊपर डालकर रोल करें। इसे सील करने के लिए पानी का उपयोग करें।(वीडियो में देखें)
6. मध्यम अांच पर एक कड़ाही में पर्याप्त तेल गर्म करें और इन रोल्स को इसमें सुनहरा भूरा और खस्ता होने तक फ्राई करें।
7. आपके वेज स्प्रिंग रोल्स तैयार है। इन्हें रैड चिली सॉस या कैचअप के साथ गर्मा-गर्म पराेसे।

Related News