25 APRTHURSDAY2024 4:47:12 AM
Yum

इस दीवाली घर पर बनाएं मलाई पेड़ा

  • Updated: 18 Oct, 2017 12:01 PM

पेड़ा एक बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है। इसका जिक्र हर वह व्यक्ति करता है जिसे मिठाई खाना पसंद है। आप इसे बहुत ही आसानी से घर पर बना सकते है, ताे क्याें न इस दीवाली मलाई पेड़ा बनाया जाया। अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-

सामग्री
गर्म दूध - 2 बड़े चम्मच
केसर - 1/4 छोटा चम्मच
दूध - 1 लीटर
चीनी - 120 ग्राम
अरारोट - 1 बड़ा चम्मच
दूध - 2 बड़े चम्मच
नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
इलायची पाऊडर - 1/4 छोटा चम्मच
पिस्ता - गार्निशिंग के लिए
बादाम - गार्निशिंग के लिए

विधि
1. एक बोल में 2 बड़े चम्मच गर्म दूध, 1/4 छोटा चम्मच केसर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसे एक तरफ रख दें।
2. एक कड़ाही लें, उसमें 1 लीटर दूध डालकर उबाल लें।
3. अब इसमें 120 ग्राम चीनी और केसर-दूध का मिश्रण डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और 4-5 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकाएं। बीच-बीच में इसे हिलाते रहें। 
4. एक कटोरी में 1 चम्मच अरारोट, 2 चम्मच दूध डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
5. इस मिश्रण को दूध में डालें, इसमें 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। 
6. इसे 4-5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।
7. इस मिश्रण को एक बोल में डालें और 30 मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दें।
8. फिर इसमें 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाऊडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
9. मिश्रण को अपने हाथों में लेकर इसे पेड़े का आकार दें। 
10. प्रत्येक पेड़े की पिस्ता और बादाम के साथ गार्निशिंग करें।
11. आपके मलाई पेड़े तैयार हैं। इन्हें सर्व करें।

Related News