16 APRTUESDAY2024 8:38:55 AM
Nari

हैल्दी लाे कैलोरी पालक सूप

  • Updated: 01 Dec, 2017 12:58 PM

अगर अाप खाने में कुछ हैल्दी और लाइट खाना पसंद करते हैं, ताे अाप हैल्दी लाे कैलोरी पालक सूप बना सकते हैं। यह बनाने में अासान और खाने में बेहद टेस्टी है। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः- 

सामग्रीः-
तेल - 1 छाेटा चम्मच
लहसुन - 1 छाेटा चम्मच
प्याज - 60 ग्राम
पालक - 165 ग्राम
जल - 330 मिलीलीटर
दूध - 220 मिलीलीटर
नमक - 1 छाेटा चम्मच
काली मिर्च - 1/2 छाेटा चम्मच 

विधिः-
1. मध्यम अांच पर एक पैन में 1 छाेटा चम्मच तेल डालकर गर्म करें। फिर इसमें 1 चम्मच लहसुन, 60 ग्राम प्याज डालकर एक मिनट तक भूनें।
2. बाद में इसमें 165 ग्राम पालक डालकर 2 मिनट तक भून लें।
3. अब इसमें 330 मिलीलीटर पानी डालकर उबाल लें।
4. इस मिश्रण को ब्लेंडर में डालकर अच्छे से ब्लेंड करें।
5. मध्यम अांच पर एक पैन में ब्लैंड किया हुअा मिश्रण, 220 मिलीलीटर दूध, 1 छाेटा चम्मच नमक, 1/2 छाेटा चम्मच काली मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
6. इसे 2 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में हिलाते रहे।
7. अापका हैल्दी लाे कैलोरी पालक सूप तैयार है। इसे गर्मा-गर्म पराेसे।

Related News