18 APRTHURSDAY2024 12:09:12 PM
Nari

ब्रेकफॉस्ट में बनाएं टेस्टी-टेस्टी Cozy Oatmeal

  • Updated: 13 Dec, 2017 12:44 PM

ब्रेकफॉस्ट में ज्यादातर लाेग कुछ हल्का-फुल्का और हैल्दी खाना पसंद करते हैं। अगर अाप भी अपनी सुबह की शुरूअात हैल्दी ब्रेकफॉस्ट से करना चाहते हैं, ताे Cozy Oatmeal बना सकते हैं। अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः- 

सामग्रीः-
पानी - 440 मिलीलीटर
दालचीनी - 1/4 छोटा चम्मच
नमक - 1/4 छोटा चम्मच
अाेट्स - 110 ग्राम
सेब - 170 ग्राम
किशमिश - 50 ग्राम
मेपल सिरप - 2 बड़े चम्मच
अखरोट - 1 बड़ा चम्मच 

विधिः-
1. एक पैन में 440 मिलीलीटर पानी उबाल लें। फिर इसमें 1/4 छोटा चम्मच दालचीनी, 1/4 छोटा चम्मच नमक डालकर मिलाएं।
2. इसके बाद इसमें 110 ग्राम अाेट्स डालकर 3 से 5 मिनट तक पकाएं।
3. अब 170 ग्राम सेब, 50 ग्राम किशमिश, 2 बड़े चम्मच मेपल सिरप, 1 बड़ा चम्मच अखरोट डालकर 3 से 5 मिनट तक पकाएं।
4. आपके कोजी ऑटमील तैयार है। इसे अखरोट के साथ गार्निश करके सर्व करें।

Related News