18 APRTHURSDAY2024 3:59:10 AM
Nari

क्या आपका बच्चा भी बिस्तर गीला करता है?

  • Updated: 23 Dec, 2016 06:39 PM
क्या आपका बच्चा भी बिस्तर गीला करता है?

पेरेंटिंग: बिस्तर गीला करना यानि पेशाब करना, यह समस्या बच्चों में आम देखी जाती हैं। अगर इस आदत पर ज्यादा ध्यान ना दिया जाए तो यह आदत आगे जाकर बच्चों के लिए समस्या बन सकती हैं। कई मां-बाप ऐसे होते हैं जो बच्चो को बिस्तर गीला करने पर डांटते हैं या फिर मारते हैं लेकिन यह ठीक नहीं हैं। आपके ऐसा करने पर बच्चे का आत्मविश्वास कमजोर होता है लेकिन ऐसा क्या करें जिससे बच्चा बिस्तर गीला करना बंद कर दें। आप इसके लिए कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं।

 

1. गुड और तिल

बच्चों को गुड और तिल के लड्डु का सेवन कराने से उनकी बिस्तर पर पेशाब करने की आदत धीरे-धीरे छुट जाती है। 

2. अखरोट और किशमिश

एक अखरोट की गिरी और 5 ग्राम किशमिश दोनों को मिला लें और बच्चो को लगभग 10 दिन तक इसका सेवन कराएं। यह काफी असरदार उपाय है।

3. जामुन की गुटली

एक चम्मच जामुन की गुटली के पाऊडर में एक चम्मच चीनी मिला लें और दिन में एक बार गुनगुने पानी के साथ बच्चे को इसका सेवन कराएं।

4. आंवला और जीरा

एक सूखा आंवला और जीरे का पाऊडर बना लें। दिन में दो बार इस बने मिश्रण को बच्चे को शहद के साथ चाटने को दें।

5. छुआरा और दूध

रात को सोने से पहले बच्चे को दूध के साथ छुआरा खाने को दें। इससे बच्चे का बिस्तर गीला करना काफी हद तक कम हो जाता है।

 

ध्यान में रखें ये बातें

1. बच्चों को सोने से पहले अधिक पानी न पीने दें। चाय, कॉफी एवं ज्यूस न दें। 
2. बच्चों को पेशाब कर के सुलाएं। इसके अलावा रात में एक या दो बार उठाकर उन्हें पेशाब करवाएं।
 

Related News