24 APRWEDNESDAY2024 8:50:27 AM
Nari

'बर्थ नंबर' से जानिए आपकी होगी लव या अरेंज मैरिज!

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 20 Jul, 2018 02:02 PM
'बर्थ नंबर' से जानिए आपकी होगी लव या अरेंज मैरिज!

 लड़का हो या लड़की शादी के लिए हर कोई बड़ा ही एक्साइटेड होता है।  शादी को लेकर हर किसी के मन में पहला सवाल यही आता है कि मेरी लव मैरिज होगी या अरेंज। क्या मेरी शादी उस लड़के या लड़की से हो जाएगी, जिससे मैं प्यार करता हूं या करती हूं। अगर आप भी इस सवाल से परेशान हैं तो आज हम आपको आपके जन्मदिन यानी की आपके मूंलाक के हिसाब से बताएंगे कि आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज। 

 

मूलांक 1

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ होता है उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक वाले लोग बहुत ज्यादा शर्मीले स्वभाव के होते हैं। एेसे लोग किसी के भी सामने अपने विचारों को इतनी आसानी से नहीं रखते। यही कारण है कि इन लोगों की हमेशा अरेंज मैरिज ही होती है। 


 मूलांक 2

2,11,20 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 2 होता है। ये लोग देखन में बहुत ही खूबसूरत होते हैं। देखने में सुंदर ये लोग हर फैसला बहुत ही सोचसमझ कर लेते हैं। अगर बात प्यार की करें तो यह लोग इस चक्कर  में जल्दी नहीं पड़ते। पहले किसी इंसान को अच्छे से समझते हैं फिर उससे प्यार करते हैं। मगर एक बार प्यार में पड़ने के बाद यह कभी पीछे नहीं हटते। 

 

 मूलांक 3

PunjabKesari

प्यार के मामले में 3,12,21 और 30 को जन्मे लोग प्यार के मामले में बहुत ज्यादा लक्की होती है। ये अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। अपने पार्टनर की खुशी के लिए जान तक दे सकते हैं। 3 मूलांक के लोग ज्यादातर लव मैरिज ही करते हैं। 

 

मूलांक 4

4, 13, 22, 31 को जन्म लोग मूलांक 4 होता है। ये लोग प्यार नाम के शब्द पर विश्वास नहीं करते। इसके साथ ही यह प्यार को लेकर कभी गंभीर भी नहीं होते। 

 

मूलांक 5

जो लोग किसी किसी भी महीने के 5,14, 23 को पैदा हुए होते हैं उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लोग कभी भी अपनी परिवार वालों के खिलाफ जा कर शादी नहीं करते। अगर कभी ये किसी के प्यार में पड़ भी जाएं तो घर वालों को मनाकर ही प्रेम विवाह करते हैं। 

 

मूलांक 6

मूलांक 6 वाले लोगों को प्यार के मामले में अक्सर सफलता मिलती है। इस मूलांक का स्वामी शुक्र होता है। इस मूलांक वाले लोग जिससे प्यार करते हैं उसी से शादी भी करते हैं। 

 

मूलांक 7 

PunjabKesari

इस मूलांक वाले लोग प्यार में तो पड़ जाते हैं। मगर यह लव मैरिज करने के नाम से ही दूर भागते हैं। इस मूलांक वाले व्यक्ति परिवार की सदस्यों की सहमति से विवाह करते हैं। 

 

मूलांक 8 

8,17 या 26 जन्में लोगों का मूलांक 8 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह शनि होता है। इस दिन को जन्मे लोग लव मैरिज ही करते हैं। लव मैरिज करने का इनका फैसला एक दम सही साबित होता है। 


मूलांक 9

9,18 या 27 तारीख को जन्में लोग प्यार के मामले में विवादस्पद रूख होता है। अपने इसी रूख की वजह से यह लोग प्रेम विवाह करने से डरते हैं। इसलिए अपना झुकाव अरेंज मैरिज की तरफ ही रहते हैं। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News