19 APRFRIDAY2024 5:05:54 AM
Nari

Hips और Thighs की परफेक्ट शेप के लिए 5 बेस्ट योगासन

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 05 Nov, 2018 04:21 PM
Hips और Thighs की परफेक्ट शेप के लिए 5 बेस्ट योगासन

परफेक्ट बॉडी शेप पर्सनैलिटी को बढ़ाने का काम करती है। अगर आपकी बॉडी शेप सही ना हो तो फिगर खराब नजर आता है। आपने देखा होगा कि महिलाओं की जांघों और हिप्स पर अधिक फैट होता है, जिसे कम करने के वह जिम का सहारा लेती है। मगर कुछ आसान योगासन के जरिए भी हिप्स और जांघों की चर्बी को कम किया जा सकता है। अगर आप भी अपने हिप और थाईस की चर्बी को कम करना चाहती है तो आज से ही ये योगासन करना शुरू कर दें।
 

1. उत्कटासन
उत्कटासन करने के लिए दोनों पैरों को मिलाकर सीधे खड़े हो जाएं। फिर पैरों की एड़ियों और उंगलियों को मिला लें। इसके बाद दोनों घुटनों को मोड़कर नीचे ओर आधा बैठें और एड़ियों को उठा लें, ताकि पूरे शरीर का संतुलन दोनों पैरों की उंगलियों पर रहे। फिर दोनों हाथों को जमीन पर टिकाएं, जिससे संतुलन बनाने में आसानी हो। इसके बाद दोनों कोहनियों को जांघों पर रखकर हाथों की उंगलियों को आपस में मिलाएं। इस स्थिति में 1-2 मिनट तक रहने के बाद सामान्य हो जाएं।

PunjabKesari

2. नटराजन
इस आसन को करने के लिए समतल जमीन पर दोनों पैर मिलाकर खड़े हो जाएं। इसके बाद बाएं पैर पर संतुलन बनाते हुए दाएं पैर को पीछे की ओर जितना संभव हो ऊपर उठाएं। अब दाएं हाथ को पीछे करके ऊपर उठे दाएं पैर के टखनों को पकड़ें। फिर सिर को सीधा करके दाएं हाथों को ऊपर की ओर नाक के सीध में रखें। इस दौरान अपनी सांस सामान्य रखें। कुछ देर ऐसे ही रहने के बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं। इसके बाद सीधे होकर यह क्रिया दूसरे पैर से भी करें। इस योगासन को करने से ना सिर्फ थाई और हिप्स की चर्बी कम होगी बल्कि यह हाथ व पैर को मजबूत भी करेगा।

PunjabKesari

3. उष्ट्रासन करने का तरीका
इस आसन को करने से हिप्स और जांघों के साथ पेट की चर्बी भी कम होती है। यह आसन करने के लिए समतल जमीन पर घुटनों के बल बैठ जाएं। फिर घुटनों तथा पैरों के बीच करीब एक फुट की दूरी रखें। इसके बाद आप अपने घुटने पर खड़े हो जाएं और सांस लेते हुए पीछे की ओर झुकें। इसके बाद दाई हथेली को दाई एड़ी पर तथा बाई हथेली को बाई एड़ी पर रखें। ध्‍यान रहे कि पीछे झुकते समय गर्दन को झटका न लगे। इसके बाद जांघों से फर्श पर समकोण बनाते हुए सिर पीछे को पीछे की ओर झुका लें। शरीर का वजन बांहों तथा पांवों पर समान रूप से होना चाहिए। अब धीरे धीरे सांस लें और छोड़े। कुछ देर ऐसे रहने के बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं।

PunjabKesari

4. उपविष्ठ कोणासन (Upavistha Konasana)
यह आसन पैरों के अंदरूनी भाग और पैरों के पीछे एक अच्छा खिंचाव देता है, जिससे हिप्स और थाईस जल्दी शेप में आ जाती है। इसे करने के लिए बैठ जाए। फिर पैरों को फैलाकर 90 डिग्री का कोण बनाए। अब अपने पंजो को सीधा रखे और उंगलियों को अंदर की और मोड़े। इसके लिए आप प्राॅप का इस्तेमाल भी कर सकते है। इसके बाद हथेलियों को फर्श पर इस तरह रखे कि कूल्हों के पीछे रहें। लंबी और गहरी सांस लें। इस स्थिति में कुछ सेकंड तक रुके। जब आपके पैरों में खिचाव महसूस हो तो पीठ के निचले हिस्से को सहारा देकर पेट से हवा को लेते हुए सांसो को छोड़े। फिर धीरे-धीरे हाथों को सामने की तरफ लाए और सामान्य स्थिति में आ जाएं।

PunjabKesari

5. जानुशीर्षासन (Janu Sirsasana)
फैट बर्न करने के साथ-साथ यह योगासन रीढ़ की हड्डी, हैमस्ट्रिंग, कूल्हों और घुटनों के लचीलेपन को बढ़ाता है। इस आसन को करने के लिए पैरों को सामने की ओर सीधे फैलाते हुए बैठ जाएं और रीढ़ की हड्डी सीधी रखें। बाएं घुटने को मोड़कर उसके तलवे को दाहिनी जांघ के पास रखें। फिर बायां घुटना जमीन पर रहे। सांस भरते हुए दोनों हाथों को सिर से ऊपर उठाएं। इसके बाद कमर को दाहिनी तरफ घुमाएं और सांस छोड़ते हुए कूल्हों के जोड़ से आगे झुकें। फिर रीढ़ की हड्डी सीधी रखते हुए ठुड्डी को पंजों की तरफ बढ़ाएं। इसके बाद पैरों के अंगूठों को पकड़कर कोहनी को जमीन पर लगाएं और उंगुलियों को खींचते हुए आगे की ओर बढ़े। कुछ देर इस स्थिति में रहने के बाद सामान्य हो जाए।

PunjabKesari

जाघों और कूल्हों का फैट करने के अन्य उपाय
-कार्डियों और स्टेंथ एक्सरसाइज

रोजाना कम से कम 1 घंटा साइकिलिंग करें। इसके अलावा तेजी से फैट बर्न करने के लिए आप रोजाना 30 मिनट स्क्वैट्स एक्सरसाइज भी कर सकती हैं।

-एरोबिक एक्सरसाइज
एरोबिक एक्सरसाइज भी जांघों और कूल्हों की चर्बी घटाने में मदद करता है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे आपकी पूरी बॉडी परफेक्ट शेप में आ जाती है। आप इसे सुबह शाम दोनों टाइम कर सकते हैं।

-सेब का सिरका
इसका सेवन भी फैट बर्न करने में मदद करता है। पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर सेब का सिरका शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। इसके अलावा इसमें ऑलिव ऑयल या नारियल तेल मिक्स करके रोज 2 बार जांघों और कूल्हे की मसाज करें। इससे फैट तेजी से बन होगा।

-नारियल तेल
नारियल तेल फैटी एसिड को ऊर्जा में बदलकर फैट बर्न करता है। साथ ही इसका सेवन मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट करता है। आप चाहें तो नारियल तेल से मसाज करके भी फैट बर्न कर सकती हैं।

-कॉफी ग्राउंड
कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट और कैफीन होता है, जोकि त्वचा को सेल्युलाइट और सैगिंग से बचाते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है। कॉफी पाउडर में शहद मिक्स करके हफ्ते में 2 बार जांघों और कूल्हों की मसाज करें। इससे आपको जल्दी फर्क देखने को मिलेगी।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News