अधिकतर लड़कियां बॉलीवुड दीवाज के ड्रेसिंग सेंस से इंस्पायर्ड होती है जिसे वो प्रोपर टू प्रोपर फॉलो भी करती हैं। अगर आप भी दीवाज के ड्रेसअप से टिप्स लेती है तो बता दें कि एक बार फिर यैलो कलर डिमांढ़ में है। जी हां, हाल ही में कई एक्ट्रेसेज को इस कलर की ड्रैसेज में स्पॉट किया गया जो इस सीजन का हॉट ट्रैंड बन चुका है। अगर आप भी ब्राइट कलर्स पहनने की शौकीन है तो यैलो की खासियत जानकर इसे अपने वॉर्डरोब में खास जगह दे सकती हैं।
यैलों कलर की खासियत
पीला रंग मन को उत्साहित करके नकारात्मक विचारों आने से रोकता है। इससे अवाला पर्सनैलिटी की नजर से देखा जाए तो यैलो कलर के कपड़े दूसरों को खूब अट्रेक्ट करता हैं और गॉर्जियस लुक देता है। यह ब्राइट होने के साथ रिफ्रेशिंग लुक भी देता है जिससे पर्सनैलिटी उभर कर सामने नजर आती है। खासियत है कि यह फेयर और डस्टी, दोनों की तरह की स्किन टोन को सूट कर जाता है। अगर आप भी ट्रैंड के हिसाब से चलना चाहती है तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड दीवाज की लेटेस्ट यैलो ड्रैसेज दिखाते हैं जिनसे आप ढेरो टिप्स ले सकती हैं।
बॉलीवुड दीवाज की लेटेस्ट यैलो ड्रैसेज
हाल ही में एक्ट्रेस ईशा गुप्ता यैलो कलर के प्लाजो सूट में नजर आईं जिसके साथ उन्होंने ओवरसाइज्ड ईयररिंग्स कैरी किए। बात दें कि ईशा से पहले दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, माधुरी दीक्षित, जाह्नवी कपूर अन्य आदि एक्ट्रेस भी इसी कलर की ड्रैसेज में स्पॉट हो चुकी है जिससे आप खुद ही अंदाजा लगा सकते है कि यैलो इस इनदिनों बी-टाउन का हॉट ट्रैंड बना हुआ है।
यैलो रफ्फल साड़ी में दीपिका।
यैलो वन शोल्डर ड्रैस में करीना।
यैलो इम्ब्रॉयडर्ड शरारा सूट में माधुरी दीक्षित।
यैलो रफ्फल ऑफ शोल्डर ड्रैस में सोनम।
यैलो एंड व्हाइट सलवार सूट में जाह्नवी।
यैलो ड्रैस में हिना खान।