लोटस मेकअप इंडिया फैशन वीक स्प्रिंग समर सीजन 2019 के तीसरे दिन की शुरुआत डिजाइनर अर्चिथा नारायणम(architha narayanam) ने अपनी कलैक्शन से की। तीसरे दिन भी कई बॉलीवुड हसिनाओं ने रैंप पर जलवा बिखेरा।
ट्रेडीशनल लुक में यामी गौतम
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने ब्रांड वार्प-एन-वेफ्ट के लिए रैंप वॉक की। यामी ने रेड कलर का हैवी एम्बॉडइरी लहंगा वियर किया था, जिसमें वह गॉर्जियस लग रही थी।
लहंगे के साथ उन्होंने लाइट वेट दुपट्टा कैरी किया। ज्वैलरी की बात करें तो यामी ने टैसल इयररिंग्स वियर किए।
अथिया का दिखा वेस्टर्न लुक
लेबल पोशप्राइड(poshpride) के लिए एक्ट्रेस अथिया शेट्टी रैंप पर उतरी। उन्होंने मजेंटा कलर के रफ्फल गाउन के साथ मटैलिक जैकेट वियर की थी।
इसी के साथ उन्होंने व्हाइट हील्स पहनी। बोल्ड लिप कलर उनकी लुक को पूरा कर रहा था।
साड़ी में तब्बू ने किया वॉक
एक्ट्रेस तब्बू ने डिजाइनर संजुक्ता दत्ता के लिए रैंप वॉक की। उन्होंने रेड एंड ब्लैकिश कलर की सिल्क साड़ी वियर की, जिसमें वह खूबसूरत लग रही थी। साड़ी के साथ उन्होंने हाई हेयरबन किया था।
पैरट लंहगे में प्राची देसाई
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई ने डिजाइनर अर्चिथा नारायणम की कलैक्शन को पेश किया।
उन्होंने पैरट कलर का लहंगा वियर किया था, जिसमें वह स्टनिंग लग रही थी।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP