16 APRTUESDAY2024 4:54:46 PM
Nari

दुनिया के 9वें अमीर व्यक्ति बने मुकेश अंबानी, गुगल फाउंडर को भी पीछे छोड़ा

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 29 Nov, 2019 12:38 PM
दुनिया के 9वें अमीर व्यक्ति बने मुकेश अंबानी, गुगल फाउंडर को भी पीछे छोड़ा

फोर्ब्स द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीड के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के 9 वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है। मुकेश अंबानी ने इस लिस्ट में गूगल के फाउंडर लैरी पेज और सर्गे ब्रिन को भी पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स के अनुसार अंबानी की नेटवर्थ 60.7 अरब डॉलर (4.33 लाख करोड़ रुपए) है। वहीं पेज 4.25 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ 10वें और ब्रिन 4.10 लाख करोड़ रुपए के साथ 11वें नंबर पर रहे।

 

7 महीने में बढ़ी 77000 करोड़ रुपए नेटवर्थ

लिस्ट के अनुसार अंबानी की नेटवर्थ पिछले 7 महीने में 77000 करोड़ रुपए बढ़ी है। वहीं मुकेश अंबानी इस समय एशिया में सबसे अमीर है। पिछले साल अलीबाबा के फाउंडर जैक मा को उन्होंने पीछे छोड़ा था। रिलायंस के शेयर में तेजी आने के कारण उनकी नेथवर्थ काफी तेजी से बढ़ रही है। वीरवार को 10 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी भी बन गई। 

 

PunjabKesari,nari

अमेजन के जेफ बेजोस रहे पहले स्थान पर 

लिस्ट के अनुसार 8 लाख करोड़ नेटवर्थ के साथ अमेजन के जेस बेजोस पहले स्थान पर रहे। 7.67 लाख करोड़ के साथ एलवीएमएच की बर्नार्ड अरनॉल्ट फैमिली दूसरे, 7.66 लाख करोड़ के साथ माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स तीसरे, 6.20 लाख करोड़ के साथ बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफे चौथे 5.34 लाख करोड़ के साथ फेसबुक के मार्क जकरबर्क पांचवें स्थान पर रहे। 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News