25 APRTHURSDAY2024 9:18:09 AM
Nari

चॉकलेट डे पर बनाकर खाएं 2 मजेदार डिश

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 07 Jul, 2019 12:04 PM
चॉकलेट डे पर बनाकर खाएं 2 मजेदार डिश

आज के दिन 7 जुलाई को विश्व चॉकलेट दिवस के दिन कैलिफोर्निया वॉलनट्स का स्वाद लीजिए। ये कुरकुरे और पोषण से भरपूर नट आपके डेजर्ट का स्वाद बढ़ा देंगे और आपको ऐसा स्वीट वीकऐंड प्रदान करेंगे जो आपको सदैव याद रहेगा। शेफ सब्यसाची गोराई आपको स्वादिष्ट चॉकलेट डेजर्ट के बारे में बता रहे हैं, जो सभी का दिल जीत लेंगे। 

 

चॉकलेट के साथ कैलिफोर्निया वॉलनट चूरो

सामग्री:

पानी - 2 कप
नमकीन मक्खन - 1 से 3/4 चम्मच
नमक - 1/4 चम्मच
आटा - 2 कप
कैलिफोर्निया वॉलनट्स-1/3 कप
शुगर - 2 से 1/2 कप
पीसी दालचीनी - 1से1/2 चम्मच
ऑलिव ऑयल - 4 कप

चॉकलेट सॉस बनाने के लिए सामग्री:

मिल्क - 3 कप
दालचीनी स्टिक - 1 
ब्राउन शक्कर - 1/3  कप
आटा - 2 चम्मच
कोको पाउडर, बिना मीठा - 1/2 कप

PunjabKesari

चूरो बनाने की विधि:

1. एक मध्यम आकार के बर्तन में पानी लें और इसमें एक चम्मच शक्कर, पिघला बटर और नमक मिला लें। इसे तेजी से घुमाकर फेंटें। इस मिश्रण को उबाल लें। फिर इसमें आटा और कटे हुए कैलीफोर्निया वॉलनट्स मिला लें। 
2.लकड़ी की चम्मच से लगभग दो मिनट तक घुमाएं, जब तक इसका स्मूथ पेस्ट न बन जाए। इसे आंच से हटा लें और इसका आटा बना लें। चूरे के आटे को 5 से 6 मिनट तक ठंडा होने दें। 
3.जब आटा ठंडा हो रहा हो तो तेल को बड़े बर्तन में या इलेक्ट्रिक स्किलेट में मध्यम आंच(180 डि.ग्री) पर गर्म करें। 
4. चौड़े कटोरे या पाई पैन में 2 कप शक्कर और 1-1/2 बड़ी चम्मच पीसी दाल चीनी मिलाएं। दालचीनी शक्कर के मिश्रण को अलग रख दें। 
5.ठंडा होने पर आटे को तारे के आकार की टिप के साथ पैस्ट्री बैग में रख दें। जिससे चूरो बन जाए। आटे को टुकड़ों में कुकी शीट पर निकाल लें। जरुरत हो तो कैंची से काटें। 
6.हर पीस को लकड़ी के चाकू से भोंके, ताकि तलने के दौरान बनने वाली भाप निकलती रहे। 
7.गर्म तेल में गर्म चूरो रखें और इसे लगभग 3 से 4 मिनट गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक तलें। समय-समय पर पलटते रहें। 
8.इसे पेपर टॉवल पर निकालकर इसका तेल निकाल लें। दालचीनी शक्कर के मिश्रण में रोल करें और हॉट चॉकलेट सॉस के साथ सर्व करें। 

चॉकलेट सॉस बनाने की विधि:

1.मीडियम सॉस पैन में दूध, दालचीनी और ब्राउन शुगर लेकर इसे उबाल लें।
2.आंच से फौरन हटा लें। इसे ढककर रखा रहने दें।
3.दूध के बर्तन में आटा और कोको मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। 
4.10 से 12 मिनट के लिए कम आंच पर पुन: गर्म करें ताकि यह गाढ़ा हो जाए। कप और गिलास में गर्मा-गर्म चूरो के साथ सर्व करें। 

 

ग्लूटन फ्री व्हाईट चॉकलेट और ब्लैकबेरी के साथ कैलिफोर्निया वॉलनट बाईट

सामग्री:

4 अंडे
150 ग्राम शक्कर
180 ग्राम पिघली हुई व्हाईट चॉकलेट
150 ग्राम पिसी हुई कैलिफोर्निया वॉलनट्स
20 ग्राम रेजिन
30 ग्राम कैलोफोर्निया वॉलनट्स, आधी
100 ग्राम ब्लूबेरी
बटर
22 सेमी. का एक चौकोर सांचा

सजावट के लिए

60 ग्राम फेंटी हुई क्रीम
20 ग्राम कैलिफोर्निया वॉलनट्स
20 ग्राम ब्लूबेरी
ताजा पुदीना

PunjabKesari

तैयारी:

1. आधी टूटी 30 ग्राम कैलिफोर्निया वॉलनट्स को ठंडे पानी में भिगोएं और उन्हें अच्छी तरह गीला होने दें।
2. ओवन को 180 डिग्री तक गर्म करें।
3. अंडों और शक्कर को इलेक्ट्रिक मिक्सर में तब तक फेंट लें। जब तक इसमें झाग ना आ जाएं। पिघली हुई व्हाईट चॉकलेट और पिसे हुए कैलिफोर्निया वॉलनट्स मिलाएं, जो आगे 'बेस' की तरह काम करेगा।
4. सांचे में चारों ओर मक्खन लगा लें। मिश्रण को इसमें डाल दें और फिर रेजिुन, ब्लूबेरी और हाईड्रेटेड कैलिफोर्निया वॉलनट्स एक समान रूप से इसमें फैला दें। इन्हें ऐसे बेक करना है कि ये ओवन की गर्मी में जले नहीं बल्कि गोल्डन बने रहें।
5. 30 मिनट तक बेक करें, उसके बाद उसे ओवन से निकालकर ठंडा होने दें।
6. इसे सांचे से बाहर निकाल लें और एक समान पीसेस में काट लें। फिर इसे फेंटी गई क्रीम, ब्लूबेरी, कैलिफोर्निया वॉलनट्स और ताजा मिंट के साथ सर्व करें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News