25 APRTHURSDAY2024 11:42:12 AM
Nari

वंडरफुल वुमेन नीता अंबानी की लक्जरी लाइफ, जानिए क्या है महंगे शौक

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 01 Nov, 2019 02:13 PM
वंडरफुल वुमेन नीता अंबानी की लक्जरी लाइफ, जानिए क्या है महंगे शौक

भारत के अमीर बिजनेसमेन मुकेश अंबानी की वाइफ नीता अंबानी आज अपना बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही हैं। आज उनके जन्म दिन के मौके पर चलिए आपको उनकी जिंदगी के सफर के बारे में बताते हैं। भले ही वह एक अमीर बिजनेस वुमेन के तौर पर पहचान बनाए हुए है लेकिन उनका जन्म एक मिडल क्लास फैमिली में हुआ। 1 नवंबर 1963 को रवींद्रभाई दलाल और पूर्णिमा दलाल के घर नीता गुजराती फैमिली से संबंध रखती हैं इसलिए तो संगीत व नृत्य से उनका शुरु से ही लगाव रहा है और उनके इसी शौक ने ही उनके ससुर धीरुभाई अंबानी का दिल जीत लिया था। नीता को पहली नजर देख ही उन्होंने उन्हें अपने घर की बहु बनाने का सोच लिया था।

 

PunjabKesari,nari

लेकिन उस समय नीता एक स्कूल टीचर थी, वह मुकेश से शादी कर इस शौक को छोड़ना नहीं चाहती थी इसी के लिए उन्होंने शर्त भी रखी थी कि वह शादी करेंगी तब जब वह उन्हें नौकरी छोड़ने के लिए नहीं कहेंगे। मुकेश ने भी नीता को मनाने के लिए पापड़ बेले। उन्होंने एक फिल्मी हीरो की तरह बीच सड़क पर नीता को प्रपॉज किया। मुकेश ने रेड लाइट पर अपनी कार रोक कर नीता से कहा कि "क्या तुम मुझसे शादी करोगी" जब तक तुम जवाब नहीं दोगी, तब तक मैं गाड़ी नहीं चलाउंगा। ये बात सुन कर नीता हंस पड़ी और हां में जवाब दिया। बस फिर नीता और मुकेश 8 मार्च 1985 को शादी के बंधन में बंध गए।

 

आकाश, ईशा और अनंत, 3 बच्चों की मां नीता का फैशन किसी दीवा से कम नहीं है।

अक्सर वह अंबानी हाऊस में आए दिन पार्टीज आर्गनाइज करती हैं जिसमें नीता का ट्रडीशनल से लेकर ग्लैमर्स लुक देखने को मिलता है लेकिन नीता जितनी आज ग्लैमर्स दिखती हैं शादी से पहले वह उतनी ही सिंपल सॉबर थी। आपको कुछ तस्वीरें दिखाते हैं जिन्हें देखकर आप शायद एक बार अपनी आंखों पर धोखा खा जाए और उन्हें पहचान ना पाएं लेकिन खाने से लेकर पहनने तक की हर चीज लक्जरी है।


कहते हैं कि नीता सुबह जिस कप में चाय पीती हैं उस कप की कीमत 3 लाख रुपए है और आपको बता दें यह कप जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड नोरिटेक का है।

नीता अंबानी के पास महंगी-मंहगी साड़ी कलैक्शन है। खबरों के मुताबिक, बेटे की शादी में नीता ने पिंक कलर की जो साड़ी पहनी थी वह काफी चर्चा में रही थी जिसकी कीमत लगभग 40 लाख बताई गई। इस साड़ी को विवाह पातु कहा जाता है। नीता अंबानी की साड़ी का डिजाइनर ब्‍लाउज भी खास था। क्रीम और पिंक कलर की यह साड़ी भारत के जाने-माने आर्ट आइकॉन राजा रवि वर्मा की पेंटिंग की रैप्लिका पर डिजाइन की गई थी। इस साड़ी में सोने के तारों से कढ़ाई की गई है। सोने के अलावा इसमें एमरल्‍ड, रूबी, पुखराज, पर्ल और कैट आई जैसे रत्‍नों का भी इस्‍तेमाल किया गया है। इस साड़ी की खासियत यहीं खत्‍म नहीं होतीं। आपको बता दें कि इस खूबसूरत साड़ी को कांजीवरम आर्ट में एक्‍सपर्ट 36 महिला कारीगरों ने मिलकर तैयार की थी। इस साड़ी का वजन ही 8 किलोग्राम थी और इसे पूरा तैयार करने में कारीगरों को 1 साल से भी ज्‍यादा वक्‍त लगा था। सिर्फ यही नहीं नीता के पास लंहगे और साड़ियों को और भी लेटेस्ट कलैक्शन है। डिजाइनर अब्बू जानी संदीप खोसला, अनामिका खन्ना, मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर ड्रेसेज उनकी पहली पसंद  है।

PunjabKesari,nari

लग्जरी कारों की शौकीन

वहीं कारों की शौकीन नीता के पास कारों की भी अच्छी खासी लक्जरी कलैक्शन है। मेबेक 62 नीता अंबानी की पसंदीदा कार है, जिसे नीता अंबानी के पति मुकेश अंबानी गिफ्ट के तौर पर लंदन से लाए थे। ‘मेबेक 62 कार को भारत में लाने वाले मुकेश अंबानी पहले व्यक्ति थे, इस कार की कीमत लगभग 10 करोड़ रूपए है।

PunjabKesari,nari

 

5 लाख से शुरु होते है जुतें

लक्जिरिज लाइफस्टाइल की शौकीन नीता कभी अपने जूते Repeat नहीं करती। वह सबसे ज्‍यादा गार्सिया, जिम्मी चू, पेलमोड़ा, पाड्रो, मार्लिन ब्रांड के जूते व सैंडल पहनना पसंद करती है। इन जूतों की शुरुआत ही 5 लाख रुपए से होती है।मिसेज अंबानी के हाथ में पहनी घड़ी भी ब्रांड की होती है। उनके पास बुल्गारी, कार्टियर, राडो, गुच्ची, केल्विन क्लाइन और फॉसिल जैसे ब्रांड की घड़ियां शामिल हैं। इन ब्रांड की घड़ियों की range 10-20 लाख के बीच हैं।

PunjabKesari,nari

 

5-7 लाख शुरु होती हैं अंगूठी

ज्वैलरी नीता अंबानी को पारंपरिक गोल्ड और कुंदन ज्यूलरी ज्यादा पसंद है। इवेंट के दौरान वह डायमंड ज्वैलरी कैरी करती है। इनकी अंगूठी की शुरूआती कीमत 5-7 लाख रुपए है। नीता की पसंदीदा डायमंड रिंग है जोकि मुकेश अंबानी ने उन्हें प्रपोज करते हुए दी थी। यह रिंग उन्हें सबसे खास है।

PunjabKesari,nari

 

ब्रांडेड हैंडबेग की कलैक्शन

नीता अंबानी के पास नामी ब्रांड के हैंडबेग की भी अच्छी खासी कलैक्शन है। दुनिया के सबसे महंगे शनेल, गोयार्ड और जिम्मी चू के ब्रांड के उनके ज्यादा फेवरेट हैं। कहा जाता है उनके इन बैग्स में हीरे जड़े होते हैं जिसकी कीमत करीब 4 लाख से शुरू होती है।

PunjabKesari,nari

 

40 लाख है लिपस्टिक की कीमत

आपको जानकर हैरानी होगी कि नीता अंबानी की मेकअप किट में लाखों रूपए की लिपस्टिक होती है। एक्सक्लूसिव ऑर्डर पर बनने वाली उनकी लिपस्टिक की कीमत करीब 40 लाख रूपए है। उनके लिपस्टिक के शेड्स भी काफी एक्सक्लूसिव होते हैं।

नीता अंबानी के पास अपना प्राइवेट प्लेन भी हैं जिसे मुकेश अंबानी ने उनके बर्थ डे पर गिफ्ट किया था, जिसकी कीमत 415 करोड़ रूपए है।

 

PunjabKesari,nari


लक्जरी लाइफस्टाइल की शौकीन नीता ने शिक्षा के क्षेत्र में भी योगदान दिया है। दक्षिण मुंबई के जामनगर में धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की संस्थापना की। इसके बाद उन्होंने पातालंगगा प्लांट के पास एक ग्रामीण स्कूल शुरु किया। उन्होंने आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों की शिक्षा के लिए भी कई स्कूल खोलें हैं।

वहीं बिजनेस की बात करें तो वह उसमें भी सक्सेसफुल रही हैं। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज की सी एस आर शाखा, रिलायंस फाउंडेशन, चैरिटेबल ट्रस्ट भी शुरू की जो देश की सबसे बड़ी निजी नींव बन गई है। 2014 में, वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड के लिए गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में चुनी गयी थी। इसी के साथ नीता अंबानी इंडियन प्रीमियर लीग (आई पी एल) मुंबई टीम चला रही हैं। वह आई पी एल के सहयोग के लिए व्यापक रूप से जानी जाती है। 2016 में अंतराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य के रुप में निर्वाचित होने वाली वह पहली भारती महिला बनी।

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News