18 APRTHURSDAY2024 8:28:43 PM
Nari

जिम नहीं जा पाती तो महिलाएं घर पर ही करें ये एक्सरसाइज

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 18 Aug, 2019 03:13 PM
जिम नहीं जा पाती तो महिलाएं घर पर ही करें ये एक्सरसाइज

एक्‍सरसाइज से ना सिर्फ शरीर फिट रहता हैं बल्कि मानसिक परेशानियों भी कोसों दूर रहती हैं। मगर जिम्मेदारी निभाते-निभाते कई बार महिलाएं वर्कआउट से दूरी बना लेती हैं। इसकी वजह से उनका शरीर मोटापे का शिकार हो जाता है और उन्हें कई बीमारियां घेर लेती है। अगर आप भी इसी वजह से एक्सरसाइज नहीं कर पा रही तो आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताएंगे जिन्हें आप घर बैठे आसानी से कर सकती हैं। फिट रहने के लिए वर्कआउट बेहद जरूरी है, ताकि आप निरोग रह सकें।

 

बॉल क्रंच

यदि अभ्यास के लिए बॉल का प्रयोग करती हैं तो बॉल क्रंच कर सकती हैं। इससे एब्स स्ट्रेच होंगे व बॉडी फ्लैक्सिबल बनेगी। इसके लिए बॉल पर पीठ के बल लेटें, पैरों को जमीन पर ऐसे रखें, ताकि शरीर का संतुलन बना रहे। दोनों हाथों को क्रॉस करें सिर के पीछे रखें और फिर धड़ वाला भाग उठाएं, ताकि एब्स पर दबाव पड़े ये थोड़ा सिकुड़ जाए।

PunjabKesari

वर्टिकल लेग क्रंच

इससे शरीर लचीला बनता है और एब्स मजबूत होते हैं। इसे करने के लिए मैट पर पीठ के बल लेट जाएं व पैरों को ऊपर की ओर उठाएं, ताकि शरीर 90 डिग्री का कोण बनाए। अब हाथों को सिर के पीछे क्रॉस करके सपोर्ट दें, सीने से पैर छूने की प्रयास करें। इसे 3 सेट्स ही करें। नियमित एक्सरसाइज से आप पूरी तरह फिट रहेंगी।

PunjabKesari

साइकिलिंग

साइकिलिंग एब्स बनाने के लिए सबसे सरल अभ्यास है। हालांकि यह जरूरी नहीं कि आप सड़क पर ही साइकिल चलाएं। आप साइकिलिंग मूवमेंट से भी खुद को फिट रख सकती हैं। मैट पर पीठ के बल लेट जाएं व हाथों की मदद से सिर को ऊपर की तरफ उठाएं। अपने घुटने को चेस्ट से लगाएं व फिर पैरों से साइकिल चलाने की प्रयास करें। पहले बाएं पैर से व फिर दाएं पैर से इसे करें।

PunjabKesari

प्लैंक वर्कआउट

यह वर्कआउट एब्स बनने के साथ ही मांसपेशियोंं को भी मजबूत बनाता है। इसे करने के लिए मैट पर पेट के बल लेट जाएं, फोरहेड को जमीन से छूने दें। अब शरीर के ऊपरी हिस्से का वजन कोहनी पर टिकाएं। अब पैरों को पंजों पर टिकाएं। इसके बाद अपने पेट और थाइज को ऊपर की ओर उठाने का कोशिश करें। 20-30 सेकंड के लिए रुकें फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं, इसके दो से तीन सेट्स करें।

PunjabKesari

चेस्ट स्क्वीज मेडिसिन बॉल

ब्रेस्ट को परफेक्ट शेप देने के लिए यह एक्सरसाइज बेस्ट है। एक्सरसाइज करने के लिए कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं। अपनी पीठ और पेट एक दम सीधा रखें। अब ब्रेस्ट ठीक साधने 1 मेडिसिन बॉल को पकड़ें और छाती को सिकोड़ते हुए बॉल को जोर से दबाएं। बॉल को दबाते हुए अपनी बाजुओ को सीधा करें। फिर गेंद को छाती की ओर वापस लाएं, 3 बार ऐसा करें। 

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News