23 APRTUESDAY2024 11:50:39 PM
Nari

30 की उम्र के बाद महिलाओं को जरूर कराने चाहिए ये 12 Health Checkup

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 18 Jul, 2018 09:34 AM
30 की उम्र के बाद महिलाओं को जरूर कराने चाहिए ये 12 Health Checkup

उम्र बढ़ने के साथ-साथ महिलाओं में सेहत से जुड़ी परेशानियां भी बढ़नी शुरू हो जाती हैं। 30 की उम्र के बाद महिलाओं में ब्लड प्रैशर, शुगर, जोड़ों का दर्द, पाचन क्रिया में गड़बड़ी, सिर में दर्द और शारीरिक कमजोरी आम सुनने को मिलती है। मगर 30 की उम्र के बाद महिलाओं को इसके अलावा भी बहुत-सी गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। इसलिए 30-40 की उम्र में महिलाओं को खास हैल्थ चेकअप करवा लेने चाहिए। महिलाओं को यह समझना होगा कि अगर उन्‍हें अपने परिवार को सुखी देखना है तो पहले उन्हें खुद के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देना होगा। ऐसे में आज हम आपको कुछ हैल्थ चेकअप बताएंगे, जिसे 30 की उम्र के बाद हर महिला तो जरूर करवाने चाहिए।
 

1. थायराइड टेस्‍ट 
30 की उम्र के बाद महिलाओं को थायराइड का टेस्‍ट जरूर करवाना चाहिए। क्‍योंकि इस उम्र के बाद महिलाओं में यह समस्या आम देखने को मिलती है। अगर आपको भी बिना वजह थकान, मसल्स पेन, भूख बढ़ने या घटने की समस्या हो रही है तो थायराइड टेस्‍ट के लिए टी3, टी4 और टीएसएच ब्‍लड टेस्ट करवाएं।

PunjabKesari

2. पैप स्मीयर टेस्ट
आजकल यूट्रस कैंसर और सर्विकल कैंसर का खतरा काफी ज्‍यादा बढ़ गया है। इस वजह से बढ़ती उम्र की हर महिला को पैप स्मीयर टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। इससे आप इस तरह के कैंसर का पता लगाकर समय रहते इलाज करवा सकते हैं। 30 की उम्र के बाद महिलाओं को हर दो साल में एक बार पैप स्मीयर टेस्ट जरुर करवाना चाहिए।
 

3. विटामिन डी 
महिलाओं को आधी से ज्यादा प्रॉब्लम विटामिन डी की कमी से होती है। विटामिन-डी फैट में घुलने वाले प्रो-हार्मोन्स का एक ग्रुप है, जो आंतों से कैल्शियम को सोखकर हड्डियों में पहुंचाता है। इसलिए 30 की उम्र के बाद महिलाओं के लिए विटामिन-डी का टेस्‍ट करवाना बेहद जरूरी होता है।
 

4. डायबिटीज
अगर आपने उम्र का 30वां पड़ाव पार कर लिया है तो डायबिटीज और यूरिन टेस्ट करवाना न भूलें। इतना ही नहीं, आपको हर 2 साल में 1 बार ये हैल्थ चेकअप जरूर करवाने चाहिए।

PunjabKesari

5. डिप्रैशन टेस्‍ट 
महिलाएं अपने परिवार और ऑफिस में इस कदर उलझी रहती है कि वह सही तरीके से अपने खान-पान और आराम का ध्‍यान नहीं रख पाती हैं। इसके कारण उनमें डिप्रैशन की समस्या आम देखने को मिलती है। ऐसे में महिलाओं को स्‍क्रीनिंग टेस्‍ट जरूरी करवाना चाहिए। इसमें डॉक्टर कुछ सवाल पूछता है, जिससे महिलाओं का डिप्रैशन कम हो सकता है।
 

6. बीएमआई टेस्‍ट 
30 वर्ष की उम्र के बाद नियमित बीएमआई यानि बॉडी मास इंडेक्‍स चेक करना बेहद जरूरी होता है। महिलाओं को इस उम्र के बाद साल में कम से कम 1 बार यह टेस्ट जरूर करवाना टाहिए।
 

7. ब्‍लड प्रेशर टेस्‍ट
30 की उम्र के बाद बीपी की समस्या हो जाती है। ब्‍लड प्रेशर के कारण किडनी, हार्ट और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए महीने में एक बार ब्लड प्रैशर चेक जरूर कराएं।
 

8. ब्रैस्ट की जांच (Gyn Checkup)
Gyn Checkup के जरिए आप ब्रैस्ट के साथ शरीर के कई अंदरूनी हिस्सों की जांच करवा सकती हैं। ब्रैस्‍ट में किसी भी तरह की बीमारी का पता चल जाए और समय रहते समस्‍या का समाधान भी किया जाता है। इसलिए यह टेस्ट करवाना न भूलें। इसके अलावा ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए मेमोग्राफी टेस्ट करवाना भी न भूलें।

PunjabKesari

9. इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम
इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम टेस्ट के जरिए आप पता लगा सकती हैं कि आपका दिल स्वस्थ है या नहीं और क्या वह दिल सही तरीके से पपिंग कर रहा है। अगर ऐसा है तो सही इलाज अपनाकर आप हार्ट डिजीज का खतरा काफी हद तक कम कर सकती है।
 

10. रेक्टल एक्जाम
30 की उम्र के बाद महिलाओं को रेक्टल एक्जाम यानि लीवर का टेस्ट भी जरुर कराना चाहिए। महिलाओं में रेक्टल इंजरी, कैंसर और बवासीर जैसी समस्याएं होने का खतरा 30 की उम्र के बाद बढ़ जाता है। ऐसे में यह टेस्ट करवाकर आप समय पर इलाज कर सकती हैं।
 

11. एसटीडी स्क्रिनिंग
असुरक्षित यौन संबंध बनाने पर संक्रमण का खतरा हो सकता है। यौन संक्रमित बीमारियों के कारण गोनोरिया, पेल्विक इंफ्लेमेंट्री डिजीज हो सकती है जिससे सर्विक कैंसर हो सकता है। इसलिए हर 6 महीने में महिलाओं के लिए एसटीडी स्क्रिनिंग जरुरी होती है।
 

12. कोलेस्ट्रोल और हीमोग्‍लोबिन टेस्ट
यूं तो यह बात हम सभी जानते हैं कि महिलाओं में हीमोग्‍लोबिन की कमी पाई जाती है। इसके साथ ही उनमें कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का खतरा भी ज्यादा होता है। ऐसे में इस उम्र के बाद यह दोनों चेकअप करवा लेने में ही समझदारी है। ये टेस्ट करवाकर आप अपनी डाइट को नियंत्रित कर सकती हैं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News