23 APRTUESDAY2024 6:22:23 AM
Nari

एमपी चुनाव में महिला उम्मीदवार बना रही हैं 161 मर्दों के बीच अपनी जगह

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 04 Nov, 2018 04:51 PM
एमपी चुनाव में महिला उम्मीदवार बना रही हैं 161 मर्दों के बीच अपनी जगह

राजनीति में औरतों की भागीदारी शुरू से ही बहुत अहमियत रखती है। ऐसे बहुत से बड़े-बड़े ओहदे हैं, जिनको महिला नेताओं ने अपनी पूरी ईमानदारी के साथ निभाया है। 28 नवंबर को मध्य प्रदेश की विधानसभा चुनाव की वोटिंग होने वाली है। एमपी क्षेत्र में उम्मीदवार की लिस्ट में 16 महिलाओं का नाम भी शामिल है, उन्होने 161 मर्दों के बीच अपनी जगह बनाई है। आइए जानें इनमें से 5 उम्मीदवारों के बारे में। 

1. यशोधरा राजे सिंधिया
यशोधरा राजे सिंधिया राजमाता विजयराजे सिंधिया की बेटी हैं। सिंधिया परिवार के कई सदस्य राजनीति से ताल्लुक रखते हैं। वे लोकसभा में ग्वालियर से सांसद भी रह चुकी हैं। मध्य प्रदेश में यशोधरा राजे सिंधिया लोगों की प्रिय नेता हैं। 

2. सरला रावत
देश की राजनीति में परिवारवाद की राजनीति हमेशा से ही देखने को मिलती है। आज के जमाने में भी इसके कई उदाहरण सुनने को मिलते हैं। मध्य प्रदेश में बुंदेलखंड इलाके में मुरैना जिला में मेहरबान सिंह रावत ने अपना टिकट काटकर बहू सरला रावत को मैदान में उतारा है। 

3. अर्चना सिंह
उनका पूरा नाम अर्चना गुड्डू सिंह है, वे छतरपुर नगरपालिका अध्यक्ष हैं और वर्तमान में उन्हें छतरपुर से विधानसभा का टिकट मिला है। अर्चना के पति पुष्पेंद्र प्रताप सिंह बीजेपी जिला अध्यक्ष हैं। 

4. मनीषा सिंह
अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व से मनीषा सिंह को जैतपुर का टिकट मिला है। वे प्रदेश की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रह चुकी है। 

5. नंदनी मरावी
एसटी उम्मीदवारों के लिए रिजर्व सीट को टिकट नंदनी मरावी को दिया गया है। इससे पहले 2008 में भी वह यहां से जीत हासिल कर चुकी हैं। 

Related News