25 APRTHURSDAY2024 8:14:02 AM
Nari

Women Health: महिलाएं डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 22 Feb, 2019 09:32 AM
Women Health: महिलाएं डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स

महिलाओं के लिए पोषक तत्व : बढ़ती उम्र के साथ-साथ महिलाओं में कई तरह के हॉर्मोनल चेंजेस आते हैं। ऐसे में महिलाओं को कमजोरी, फर्टिलिटी में कमी और खून की कमी जैसी प्रॉब्लम्स का सामना भी करना पड़ता है। इस प्रॉब्लम को दूर करने के लिए महिलाओं की डाइट में विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर फूड शामिल करना काफी जरूरी हो जाता है। चलिए आज हम आपको जरूरी न्यूट्रिशन से भरपूर ऐसे सुपरफूड्स (Superfoods) के बारे में बताते हैं, जो महिलाओं को लंबे समय तक स्वस्थ रखते हैं।

 

महिलाओं के लिए हेल्दी डाइट  (Healthy Women Diet)

मूंगफली

मूंगफली प्रोटीन का सबसे बढ़िया स्त्रोत हैं। इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन्स, फैट तथा मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसका सेवन करने से दिल के रोग, मोटापा जैसी समस्याएं दूर रहती हैं। आप ड्राई फ्रूट्स की बजाए मूंगफली अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

 

मूंगफली के सेवन का तरीका

ड्राई रोस्ट की हुई मूंगफली को स्नैक्स के तोर पर सेवन करें। इसके अलावा इसे साबुत अनाज, ग्रेनोला, सलाद या गुड़ के साथ खाएं। आप इसे कसरत से पहले या बाद में खा सकते हैं।

PunjabKesari, Women Diet Image, Women Health Image, superfoods Image

अलसी के बीज

अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड के अलावा विटामिन्स, न्यूट्रिशियंस और मिनरल्स होते हैं। एंटी-इंफ्लामेंट्री गुणों से भरपूर अलसी पाचन क्रिया को मजबूत बनाती हैं। साथ ही यह ब्लड प्रैशर तथा बैड कोलेस्ट्राल को कम करती हैं और गुड़ कोलेस्ट्राल को बढ़ाती है। इससे आप दिल के खतरे से बचे रहते हैं।

 

अलसी बीज के सेवन का तरीका

आप रोजाना अलसी के तेल का 1 चम्मच या फिर इसके बीज अपनी डाइट में शामिल करें। महिलाओं के लिए अलसी के बीजों का सेवन महत्वपूर्ण है। साथ ही अलसी के बीजों को रोस्ट करके स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं लेकिन अगर इसे अंकुरित कर लिया जाए तो इसका अधिक लाभ मिलता है। आप दिनभर में किसी भी समय इसका सेवन कर सकते हैं।

 

बादाम

रोजाना कम से कम 10 बादाम खाने से ना सिर्फ हड्डियां मजबूत होती हैं बल्कि इससे कोलेस्ट्राल लेवल भी कंट्रोल में रहता है। दिल को स्वस्थ रखने के साथ पाचन व इम्यून सिस्टम को मजबूत भी बनाता है। साथ ही यह स्वस्थ अनसेचुरेटेड फैट से भरपूर होता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

 

बादाम सेवन का तरीका

10-12 बादाम को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट खाएं। इसके अलावा आप इसे दूध में उबालकर रात को सोने से पहले पी सकते हैं। सुबह या शाम को स्नैक्स के तौर पर इसका सेवन सबसे बढ़िया होता है।

PunjabKesari, Women Diet Image, Women Health Image, superfoods Image

चिया के बीज

सुपरफूड माने जाने वाले चिया के सीड्स को अपनी डाइट में शामिल कर आप लंबे समय तक हैल्दी रह सकती हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ ब्रेन को तेज करने में काफी मददगार हैं। इसके अलावा रोजाना इसका सेवन आपको कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाता है।

 

चिया के बीज का सेवन का तरीका

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो चिया के बीजों को पीसकर इसमें नींबू का रस मिलाकर खाएं। अच्छी सेहत के लिए आप इसे रेस्ट करके स्नैक्स के रूप में किसी भी समय खा सकते हैं।

 

एवोकाडो

एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फोलेट, विटामिन ए, बी, ई, फाइबर और प्रोटीन के गुणों से भरपूर एवोकाडो दिल से लेकर कैंसर तक के खतरे को कम करता है। हफ्ते में एक बार इसका सेवन न सिर्फ शुगर लेवल को कंट्रोल करता है बल्कि इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ता।

 

एवोकाडो सेवन करने का तरीका

एवोकाडो को आप चिकन व एवोकाडो सीजर सलाद की तरह खा सकते हैं। आप चाहे तो इसे ऐसे भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

PunjabKesari, Women Diet Image, Women Health Image, superfoods Image

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News