जालंधर। करवाचौथ पर शहर के विभिन्न होटलों में आयोजित किए गए कार्यकर्मों में महिलाएं सोलह श्रृंगार करके पहुंची। महिलाएं व नव विवाहिता युवतियों ने नई चूड़िया, कंगन, नथ, बिंदी से अपना श्रृंगार किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न तरह के कंपीटिशन जैसे की तंबोला, वन मिनट, पासिंग-द-पार्सल, लक्की-ड्रा अंताक्षरी गेम्स का आयोजन किया गया। इस मौके पर संतोष सैनी, रविंदर सिदाना, अंजू मरवाहा, कीर्ति, मनिषा, शिखा, सुनीता, गहिमा, कनिका, प्रथा गुप्ता, रिद्धिमा, सिप्पी ,शैलजा अग्रवाल व अन्य महिलाएं उपस्थित रही।
प्रोग्राम के दौरान अपनी फ्रेंडस के साथ फोटो क्लिक करती हुई महिला।
महिलाओं ने ढोल पर गिद्दा व भंगड़ा करके इस दिन को सेलिब्रेट किया।
महिलाओं ने फुल एंजॉमेंट के साथ इस दिन को सेलिब्रेट किया।
प्रोग्राम में लहंगा चोली पहन कर पहुंची महिला।
कार्यक्रम के दौरान महिलाएं इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहन कर पहुंची।
शाम के समय में चांद देकर अपना व्रत खोलती हुई महिलाएं।