23 APRTUESDAY2024 7:13:13 PM
Nari

सैनिक ने बचाई जान तो महिला ने भी दिखाए संस्कार, देखिए दिल छू लेने वाली वीडियो

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 13 Aug, 2019 05:03 PM
सैनिक ने बचाई जान तो महिला ने भी दिखाए संस्कार, देखिए दिल छू लेने वाली वीडियो

लगातार हो रही बारिश के कारण महाराष्ट्र के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान सभी क्षेत्रों में राहत कार्य चल रहा है। इस राहत कार्य के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई है जिसमें एक महिला राहत कर्मी के पैर छू रही है। वायरल हुई इस महिला की वीडियों ने काफी लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो को एक पत्रकार नीरज राजपूत ने वायरल किया है। 

PunjabKesari,Nari

क्या है पूरा मामला 

बाढ़ के कारण महाराष्ट्र में 24 घंटे राहत व बचाव का कार्य चल रहा है, राहत कर्मी व सैनिक मिल कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे है। इसी बीच सांगली से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला सैनिक के पैर छू कर उन्हें बचाने का आभार व्यक्त कर रही है। राहय कार्य के दौरान महिला ने पैर छू कर सैनिकों को उनके कार्य के लिए धन्यावाद किया है, इस दौरान वह काफी असहज लग रहे थे। वहीं उस महिला ने दोबारा अपने हाथ जोड़ कर उन्हें इसके लिए धन्यावाद किया है। अपने पीछे खड़े युवक के पैर छूने के बाद वह महिला दूसरी तरफ खड़े सैनिक के भी पैर छू कर उन्हें धन्यावाद कर रही हैं। 

 

सोशल मीडिया पर भी लोगों ने किया धन्यावाद

 ट्विटर पर भी लोगों ने राहत दल व सैनिकों के इस कार्य व प्रयासों के लिए उनका धन्यावाद किया है। उन्होंने कहा कि इतने बुरे हालात व मुश्किल समय में लोगों को सही सलामत बचाना एक सहरानीय काम है। इसके लिए वह उनके धन्यावादी है।

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News